{"_id":"6ac7fb5098341d0dc50ef273","slug":"e-rickshaw-overturns-on-national-highway-six-injured-baghpat-news-c-14-1-mrt1053-1324902-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा पलटा, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा पलटा, छह लोग घायल
विज्ञापन
बागपत। शहर की ईदगाह कॉलोनी का बिलाल अपनी ई-रिक्शा में बृहस्पतिवार दोपहर सवारियों को लेकर जिला अस्पताल जा रहा था। नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव के पास पीछे से आई स्कॉर्पियो ने कैंटर को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गई और उसमें सवार लोग नीचे दब गए।
हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को ई-रिक्शा के नीचे से बाहर निकाला। मौके पर एएसपी प्रवीण चौहान ने अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी और अन्य वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में ई-रिक्शा चालक बिलाल, प्रवीण निवासी बड़ेसरा जिला अलीगढ़, विशाल निवासी सिसाना, साहना निवासी मोहल्ला ईदगाह बागपत, आमना निवासी काठा हैं। वहीं स्कॉर्पियो चालक भी घायल हो गया। लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर उसे भी बाहर निकाला। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शाहिद अली का कहना है कि घायलों का उपचार किया गया है। वहीं साहना को मेरठ मेडिकल रेफर किया। एएसपी प्रवीण चौहान के अनुसार मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।