फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   E-rickshaw driver murdered after robbery

ई-रिक्शा चालक की लूट के बाद हत्या

Wed, 21 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver murdered after robbery
जौहड़ी गांव निवासी राजीव कुमार का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
ई-रिक्शा चालक की लूट के बाद हत्या
विज्ञापन

बागपत, दोघट। जौहड़ी गांव के रहने वाले ई-रिक्शा चालक की सोमवार रात लूट के बाद हत्या कर दी गई। जिसका शव कान्हड़ गांव के जंगल में एक खेत में पड़ा मिला। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
कान्हड़ गांव के जंगल में किसान कृष्णपाल के नलकूप पर मंगलवार की सुबह एक शव पड़ा मिला। उसकी पहचान जौहड़ी गांव के राजीव (35) पुत्र रैय्यत के रूप में हुई। जौहड़ी गांव के राहुल ने बताया कि राजीव उसका चाचा था और वह बड़ौत में ई-रिक्शा चलाता था जो सोमवार शाम घर नहीं आया। उससे एक बार बात हुई थी, उसके बाद फोन बंद मिला। जिसकी रातभर बड़ौत व आसपास के इलाकों में तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका था। मृतक के सिर व शरीर पर कई चोटों के निशान मिले। राजीव के भाई कर्मवीर ने दोघट थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। कर्मवीर ने ई-रिक्शा व अन्य सामान लूटने के बाद हत्या करने की आशंका भी जताई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई ।
विज्ञापन

-
हाथ पर लिखा था नाम, सोशल मीडिया से हुई पहचान
कर्मवीर ने बताया कि सोमवार रात से अपने भाई राजीव की तलाश कर रहे थे। तभी सोशल मीडिया पर उसके भाई का फोटो वायरल होने पर उसका शव मिलने की जानकारी मिली। उसके हाथ पर राजीव लिखा होने का पता चलते ही कान्हड़ पहुंचे और राजीव के शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आखिरी बार हुई बात, राजीव बोला, बुक लेकर जा रहा हूं
कर्मवीर ने बताया कि राजीव रोजाना शाम चार-पांच बजे तक ई-रिक्शा लेकर घर आ जाता था। सोमवार शाम राजीव के घर नहीं आने पर उसकी पत्नी ने फोन कर पता किया तो राजीव ने बुक लेकर जाने और दो घंटे बाद घर आने की बात कही। जिसके बाद राजीव घर नहीं आया और फोन बंद जाता रहा।

-लूट का नहीं लग रहा मामला
एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि जिस तरह से ई-रिक्शा चालक की हत्या की गई है। उससे मामला लूट का नहीं लग रहा है। क्योंकि उसके सिर में वार ऐसे किया गया है, जैसे पहले से हत्या करने की योजना बनाई गई हो। इस मामले में कई मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई गई है, जिससे काफी कुछ साफ हुआ है। इस घटना का बुधवार तक खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed