फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dua sought to eradicate corona infection: Arif ul Haq

कोरोना संक्रमण के खात्मे की मांगी दुआ: आरिफ उल हक

Tue, 04 May 2021 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Dua sought to eradicate corona infection: Arif ul Haq
बड़ौत। अल्लाह की रहमत के माह-ए-रमजान में एक ओर जहां घरों में इबादत चल रही है वहीं सभी पर अल्लाह की बरकत बरसे, इसकी दुआ रोजेदार कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते रोजे के 21वें दिन मंगलवार को रोजेदारों ने घरों में ही नमाज पढ़ी। साथ ही रोजेदारों ने अल्लाह से कोरोना मुक्ति की दुआ की।
विज्ञापन

नगर की फूंसवाली मस्जिद के शाही इमाम आरिफ उल हक ने कहा कि रमजान के दूसरे अशरे का समापन हो गया है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए घरों में इबादत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस्लाम के पांच आधार में एक जकात है।रमजान में जकात देने का ज्यादा सवाब है। इस महीने पढ़ी जाने वाली नमाजों का भी सवाब 70 फीसदी अधिक मिलता है। गरीब, मजदूर, यतीम व मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को जकात देने से सवाब मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed