फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DSTP Project Installed in Baraut; Contaminated Water to be Purified

Baghpat News: बड़ौत में लगा डीएसटीपी प्रोजेक्ट, दूषित पानी होगा साफ

Thu, 04 Jun 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
DSTP Project Installed in Baraut; Contaminated Water to be Purified
बड़ौत। नगर पालिका परिषद ने शहर के दूषित पानी को साफ करने और उसके दोबारा उपयोग के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना शुरू की है। मीरापुर रजबहे पटरी पर चार डिसेंट्रलाइज्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (डीएसटीपी) स्थापित किए गए हैं। इस परियोजना पर करीब चार करोड़ रुपये की लागत आई है, जिससे रोजाना पांच लाख लीटर दूषित पानी का शोधन किया जाएगा।
विज्ञापन


इन प्लांटों का मुख्य उद्देश्य घरों से निकलने वाले दूषित पानी को उपचारित करना है। साफ किए गए पानी को रजबहे में छोड़ा जाएगा। इससे जल प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। अवर अभियंता शिखा दूबे ने बताया कि चार डीएसटीपी में से एक की क्षमता 50 केएलडी है। दो प्लांट सौ-सौ केएलडी क्षमता के हैं। चौथा प्लांट 250 केएलडी क्षमता का है। ये सभी प्लांट मिलकर प्रतिदिन कुल 500 केएलडी (पांच लाख लीटर) पानी को साफ करेंगे। मीरापुर रजबहे पर स्थापित तीन डीएसटीपी पहले ही चालू हो चुके हैं। चौथा प्लांट भी जल्द ही काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन

भू-जल प्रदूषण पर नियंत्रण
इस परियोजना से भू-जल प्रदूषण पर प्रभावी रोक लगेगी। दूषित पानी के सीधे जमीन में जाने से होने वाली समस्याओं का समाधान होगा। साफ पानी के उपयोग से शहर की जल संबंधी कई दिक्कतें खत्म होंगी। यह पहल शहर के निवासियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करेगी। यह पर्यावरण के लिए एक सकारात्मक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन --
प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए करीब चार करोड़ रुपये की लागत आई है। दूषित पानी साफ होने के बाद छिड़काव, निर्माण कार्यों व पार्कों में पेड़े-पौधों की सिंचाई के लिए उपयोग किया जा सकता है। -मनाेज कुमार रस्तोगी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed