{"_id":"6ab97bb8f13c8915dc02ba5d","slug":"dog-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-159545-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 28 लोगों को कुत्तों और बंदरों ने काटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 28 लोगों को कुत्तों और बंदरों ने काटकर किया घायल
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में रविवार को कुत्तों और बंदरों के काटने से पांच बच्चों सहित 28 लोग घायल हो गए। घायलों ने जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। वहीं लोगों ने कुत्तों व बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
गौरीपुर जवाहरनगर निवासी सात वर्षीय दिव्यांश ने बताया कि वह सुबह के समय घर के बाहर खड़ा था। तभी पीछे से आए कुत्ते ने पैर में काटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर वहां पहुंचे लोगों ने कुत्ते को वहां से भगाया। गांधी गांव निवासी 75 वर्षीय गोपीचंद ने बताया कि रविवार की सुबह छत पर बैठा था। तभी वहां दो बंदर आए और हमला कर दिया। बंदर ने हाथ में काट लिया। शोर मचाने पर परिजन छत पर गए। फिर बंदरों को वहां से भगाया।
बालैनी निवासी 13 वर्षीय राधिका अपनी रिश्तेदारी में बागपत आई थी। जब वह बाजार में दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी तो कुत्ते ने पैर में काट लिया। अहैड़ा निवासी 22 वर्षीय सागर ने बताया कि रविवार की सुबह बाइक से बागपत जा रहा था। जब बागपत पहुंचा तो कुत्ते ने पैर में काट लिया। इसके बाद जिला अस्पताल व सीएचसी में पहुंचे और वहां चिकित्सकों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग ने बताया कि सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
--
घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई
अग्रवाल मंडी टटीरी/दोघट। धनौरा टीकरी निवासी तीन वर्षीय आरुषि रविवार की सुबह घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक कुत्ते ने हाथ में काट लिया। परिजनों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर बाहर पहुंचे और कुत्ते को वहां से भगाया। इसके बाद पीएचसी पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। वहीं अग्रवाल मंडी टटीरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मनीष त्यागी ने बताया कि रविवार को पांच घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। इनमें गांधी निवासी मोनिका, मीतली निवासी देव, टटीरी निवासी जैनम और साद को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है।