फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctors did not work, patients kept wandering

चिकित्सकों ने नहीं किया काम, भटकते रहे मरीज

Sun, 04 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Doctors did not work, patients kept wandering
अमीनगर सराय (बागपत)। पिलाना सीएचसी में महिला चिकित्सक और भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बीच विवाद होने के बाद मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में शिकायत देने के बाद जब शनिवार सुबह तक भी कार्रवाई नहीं हुई तो चिकित्सकों और कर्मियों ने कार्य नहीं किया। वे सभी थाने में जाकर बैठ गए। जिससे सीएचसी में पहुंचने वाले मरीज इलाज के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. विशाल कुमार, डॉ. रवि, बीपीएम गोपाल राणा, प्रदीप कुमार, सचिन यादव समेत पूरा स्टाफ शनिवार सुबह पिलाना सीएचसी में पहुंचा, लेकिन कार्य नहीं किया। भाजपा नेता पर कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की बात कही। इसके बाद सभी सिंघावली अहीर थाने में पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देखकर सीओ देवेंद्र शर्मा व तहसीलदार प्रसून कश्यप जब सीएचसी में पहुंचे, तो तभी पूरा स्टाफ थाने से वापस आया। उसके बाद भी मरीजों का उपचार नहीं हो सका और मरीज केवल पर्ची बनवाकर चिकित्सकों के इंतजार में पूरा दिन बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बुखार की दवाई नहीं मिली तो कोरोनारोधी टीका भी नहीं लगा
पिलाना सीएचसी में पहुंचे मेवला गांव के वीर ने बताया कि उसकी एलर्जी है और वह चिकित्सक को दिखाने के लिए आया था। लेकिन यहां पर्ची बनवाने के बाद घंटों तक बैठने के बाद भी उपचार नहीं हुआ। मेवला गांव के प्रिंस ने बताया कि उसको बुखार है और वह दवाई लेने के लिए आया था। लेकिन उसका उपचार नहीं होने के कारण बुखार की दवाई न मिल सकी। चमरावल गांव के सुंदर ने बताया कि वह कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के लिए आया था, लेकिन वहां किसी कर्मी के न मिलने के कारण वैक्सीन नहीं लग सकी। चमरावल गांव के सन्नी ने बताया कि उसे कई दिन से जुकाम व खांसी है और वह ठीक नहीं होने पर उपचार कराने के लिए आया था। चिकित्सक के नहीं मिलने पर उपचार नहीं हो सका।

कोट...
पिलाना सीएचसी पर चिकित्सक के साथ विवाद हो गया था। उसकी शिकायत करने के लिए चिकित्सक थाने में गए थे। इसलिए मरीजों को कुछ समस्या हुई होगी। चिकित्सक नियमित ओपीडी करेंगे। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed