फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctor went to Delhi, health workers kept sleeping, newborn died

Baghpat News: चिकित्सक गई दिल्ली, सोते रहे स्वास्थ्य कर्मी, नवजात ने तड़प तड़पकर दम तोड़ा

Tue, 11 Apr 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 11 Apr 2023 01:08 AM IST
सार

बागपत जनपद के अस्पताल में चिकित्सकों व स्टाफ की लापरवाही का खामियाजा एक नवजात को भुगतना पड़ा। यहां प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया तो न चिकित्स मिले और न ही स्टाफ ने उपचार दिया। आरोप है कि चिकित्सा के अभाव में नवजात की मौत हो गई।

विज्ञापन
Doctor went to Delhi, health workers kept sleeping, newborn died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में अस्पताल में महिला को प्रसव कराने के बाद नवजात की हालत बिगड़ी तो अस्पताल में चिकित्सक मिली न कोई स्वास्थ्य कर्मी नजर आया। उपचार नहीं मिलने पर नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने महिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक के दिल्ली चले जाने और स्वास्थ्य कर्मियों पर सोते रहने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं अभद्रता करने का आरोप भी महिला अस्पताल कर्मियों पर लगाया गया और इस मामले में सीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


डौला गांव के रहने वाले जितेंद्र की पत्नी ज्योति को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार रात महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सामान्य प्रसव होने पर उसने बच्ची को जन्म दिया। आरोप लगाया कि कुछ देर बाद ही नवजात बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने चिकित्सकों को तलाश किया लेकिन चिकित्सक नहीं मिले। काफी प्रयास करने के बाद नवजात बच्ची को मातृ शिशु देखभाल इकाई में रखवाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat News: बेखौफ बदमाशों ने किसान की गोली मारकर ली जान, कार में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मातृ शिशु देखभाल इकाई में नवजात बच्ची की देखभाल नहीं की गई। वह लगातार महिला चिकित्सक को तलाश करते रहे तो उनको बताया गया कि वह दिल्ली चली गईं। आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही से नवजात बच्ची की मौत हो गई। उनको सोमवार की सुबह नवजात बच्ची की मौत होने की जानकारी दी गई। जिस पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

आरोप है कि चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और महिला अस्पताल से बाहर निकाल दिया। उन्होंने सीएमओ से लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बच्ची का जन्म होने के बाद उसकी हालत खराब थी। जिसे चिकित्सकों ने मातृ शिशु देखभाल इकाई में भर्ती करा दिया था और उसकी पूरी देखभाल की गई। चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी नवजात बच्ची की जान नहीं बच पाई। चिकित्सकों के बाहर जाने और अभद्रता करने के आरोपों की जांच की जाएगी। -डाॅ. एसके चौधरी, सीएमएस जिला अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed