{"_id":"6434f7eef223637af90fda73","slug":"baghpat-news-miscreants-shot-dead-the-farmer-dead-body-found-in-the-car-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बेखौफ बदमाशों ने किसान की गोली मारकर ली जान, कार में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बेखौफ बदमाशों ने किसान की गोली मारकर ली जान, कार में मिला शव
Tue, 11 Apr 2023 11:32 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:32 AM IST
सार
बागपत जनपद के बदरखा गांव में खेतों पर खड़ी कार में किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि किसान सोमवार शाम को अपने घर से कार लेकर निकला था लेकिन रात भर नहीं लौटा। सुबह उसका शव मिला। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में अपराध की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां सोमवार देर रात बदरखा गांव में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान का शव मंगलवार सुबह कार में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बदरखा गांव का रहने वाला अमित कुमार (38) पुत्र ओमवीर सिंह सोमवार दोपहर घर से कहीं जाने के लिए अपनी कार लेकर गया था। जो देर रात तक घर वापस नहीं आया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffaranagar: पेड़ से टकराई बोलेरो, महिला समेत तीन की मौत, दो बेटे घायल
विज्ञापन
बताया कि मंगलवार सुबह मृतक का पिता ओमवीर गांव के ही कुछ किसानों के साथ खेत में पहुंचा तो उसे अमित की कार खड़ी मिली। उसने कार के अंदर देखा तो उसमें अमित का लहूलुहान शव पड़ा था। जांच की गई तो सामने आया कि किसान की कनपटी पर गोली मारकर हत्या की गई थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जानकारी मिलने पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।