{"_id":"6272df872830053f9556accb","slug":"doctor-absent-at-tikri-chc-baghpat-news-mrt5872451179","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी सीएचसी पर चिकित्सक नदारद, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी सीएचसी पर चिकित्सक नदारद, मरीज परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। टीकरी सीएचसी से चिकित्सकों के नदारद रहने से मरीज परेशान हैं। जिसके चलते गर्मी में कस्बे के मरीज इलाज कराने के लिए प्राइवेट चिकित्सकों व बड़ौत अस्पताल की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। जिससे मरीजों की परेशानियां बढ़ रही हैं।
वर्ष 2017 में कस्बे के लोगों ने कई महीने तक धरना व भूख हड़ताल कर सीएचसी को चालू कराया। सीएचसी पर दो चिकित्सक डॉ. इमरान व डॉ. अवधेश, एक फार्मेसिस्ट, एक वार्ड ब्वॉय व दो स्वीपर की तैनाती की गई। कुछ दिन व्यवस्था दुरुस्त रहने के बाद सीएचसी अब फिर से रामभरोसे हो गई है। इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को दिनभर चिकित्सकों का इंतजार करना पड़ता है। सीएचसी पर केवल स्वीपर और एक वार्ड ब्वॉय मिलता है। चिकित्सक न होने के कारण इमरजेंसी पर ताला लटका रहता है। कस्बा निवासी डॉ. अरुण राठी ने बताया कि सीएचसी में चिकित्सक उपस्थित नहीं मिलते। मरीजों को रमाला, बड़ौत या फिर दूसरी जगह जाकर निजी चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ रहा है।
सीएचसी में पेयजल की व्यवस्था नहीं
कस्बावासियों का कहना है कि पिछले एक महीने से सीएचसी में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। भीषण गर्मी में मरीजों व तीमारदारों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
चिकित्सक बोले-टीकाकरण देखने गए
सीएचसी में तैनात डॉ. अवधेश ने बताया कि बुधवार को वे फील्ड में टीकाकरण को देखने गए हुए थे, जबकि दूसरे चिकित्सक छुट्टी पर हैं।
टीकरी सीएचसी पर तैनात डॉ. इमरान ईद की छुट्टी पर हैं। वहां कोई स्टाफ ड्यूटी से गैरहाजिर है तो उन्हें नोटिस जारी कर लिखित में जवाब मांगा जाएगा। वहीं, विभागीय कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. दिनेश बंसल, डिप्टी सीएमओ