फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM gave instructions to complete MNREGA projects

डीएम ने दिए मनरेगा की परियोजनाओं को पूरा कराने के निर्देश

Sat, 27 Feb 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to complete MNREGA projects
बागपत। जिले में मनरेगा की स्थिति पर अमर उजाला में शनिवार को खबर प्रकाशित होने पर प्रशासन हरकत में आया है। शनिवार को डीएम राजकमल यादव ने सीडीओ को मनरेगा में लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शासन की ओर से मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरों को सौ दिन का काम देने का आदेश हैं। जिले में मनरेगा योजना के अंतर्गत एक लाख 25 हजार 869 मजदूर पंजीकृत हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 में इनमें से 104 मजदूरों को ही 100 दिन का काम मिल सका है। वित्तीय वर्ष अगले माह समाप्त हो जाएगा। जिले में अभी भी 955 परियोजनाएं अधूरी पड़ी है। इनके अलावा जिले में एक वर्ष पुरानी 648 और 246 दो वर्ष पुरानी परियोजनाएं अधूरी पड़ी हुई है।
विज्ञापन

अमर उजाला के शनिवार के अंक में ‘जिले में अधूरी पड़ी मनरेगा की 955 परियोजनाएं’ शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम राजकमल यादव ने सीडीओ अभिराम त्रिवेदी को परियोजनाओं को पूरा कराने के निर्देश दिए है। साथ ही जियो टैगिंग भी कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed