{"_id":"030640b42325081e0ce2c740822764e9","slug":"dm-checked-baghpat-district-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार मिला बागपत का जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार मिला बागपत का जिला अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिला अस्पताल में उदासीनता और चिकित्सकों की लापरवाही की लगातार मिल रहीं शिकायतों पर जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने मंगलवार को अस्पताल में छापा मारा। उन्होंने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।
मंगलवार को सुबह जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एक के बाद एक सभी चिकित्सकों के बारे में जानकारी ली और रजिस्टर चेक किए।
रजिस्टर में उपचार का कॉलम खाली होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने महिला वार्ड का निरीक्षण किया। दवा वितरण काउंटर का निरीक्षण किया। फार्मेसिस्ट के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
उन्होंने एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सेंटर, आईसीसीयू कक्ष, एनआरसी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में सफाई कराने, ब्लीचिंग का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को नजर नहीं आ रहे डेंगू मरीज
बागपत। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने आईसीयू का निरीक्षण किया। हालांकि वहां कोई मरीज न देखकर उन्होंने सीएमओ से इसका जवाब मांगा।
सीएमओ का कहना है कि अभी तक डेंगू का कोई मरीज चिह्नित नहीं हुआ है। जबकि जिला अस्पताल में ही पिछले तीन दिन में पांच मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए है। जिनमें से चार को तो रेफर कर दिया गया है और 11 अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
जिला अस्पताल में 11 डेंगू के संदिग्ध केस आए
बागपत। बागपत में डेंगू ने भी पूरी तरह से पांव पसार लिए है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 11 मरीज ऐसे आए, जिनमें डेंगू के लक्षण मिले। इनमें छह मरीज हरचंदपुर गांव के है। अधिकतर मरीजों का अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
अस्पतालों में पहले टायफाइड और मलेरिया बुखार से पीड़ित मरीज आ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग इन्हें हल्के में ले रहा था। धीरे-धीरे बुखार ने विकराल रूप धारण कर लिया है। अस्पतालों में डेंगू से पीड़ित मरीजों की भी लाइन लग गई है।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक हरचंदपुर गांव की बुखार से ग्रस्त किरण, देवकरण, अंजली, बल्लम, फरदीन, मोनू के अलावा नैथला गांव की जगवती, गाधी गांव की पारूल, दीपा, सिसाना गांव की कृष्णा में डेंगू के लक्षण मिले है। उनका उपचार किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि दो-तीन मरीजों में डेंगू के लक्षण प्रतीत हुए हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।