दिल्ली में बैठक: जयंत और विधायकों के बीच क्या हुई बातचीत? लोकसभा चुनाव को लेकर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
Baghpat News : चौधरी जयंत सिंह और रालोद के सभी विधायकों के बीच बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इस बैठक में राज्यसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर विधायकों से यह खास बातचीत हुई है।
विस्तार
रालोद के एनडीए संग गठबंधन करने से कई विधायकों में नाराजगी होने की बात शुरू हुई तो बृहस्पतिवार को सभी विधायकों ने दिल्ली पहुंचकर एकजुटता का संदेश दिया। जहां रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ बैठक हुई और राज्यसभा व लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
रालोद के सभी नौ विधायक बृहस्पतिवार को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे और वहां अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ उनकी बैठक हुई। इस बैठक को करने के कई कारण रहे, जिनमें सबसे अहम कारण यह बताया जा रहा है कि एनडीए के साथ गठबंधन को लेकर कई विधायक नाराज होने की चर्चाएं शुरू हो गईं थीं। यह संदेश फैलता देखकर ही एकजुटता दिखाने को बैठक बुलाई गई।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी ने RLD विधायकों से दिल्ली में की अहम बैठक, आंदोलन पर कहा- बातचीत हर समस्या का समाधान
छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि यह भी बात हुई कि राज्यसभा के लिए चुनाव होता है तो उसमें एनडीए के प्रत्याशियों का साथ दिया जाएगा। वहीं, लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई और उसके लिए पूरी तरह से तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें: किसान लॉकडाउन: ग्रामीण भारत बंद को लेकर ये है BKU का प्लान, राकेश टिकैत बोले-17 को सिसौली में लिया जाएगा फैसला