फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dhruv became champion of champions

ध्रुव बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

Fri, 15 Apr 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dhruv became champion of champions
जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर विजेता शूटरों को पुरस्कृत करते एसपी - फोटो : BARAUT
बिनौली। जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर शुक्रवार को स्वामी वेदांनन्द मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता की चैंपियन ऑफ चैंपियंस स्पर्द्धा में मेरठ के ध्रुव तोमर ने खिताब जीता। विजेता शूटरों को एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

दस मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ के चैम्पियन ऑफ चैम्पियंस स्पर्द्धा में ध्रुव तोमर मेरठ प्रथम, पार्थ राणा मेरठ व तुषार गर्ग बड़ौत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टॉप आठ स्पर्द्धा में तुषार गर्ग बड़ौत प्रथम, हरिओम तोमर पुट्ठी द्वितीय, ईशान खान बड़ौत तृतीय, अभिनव गुराना चौथे, पार्थ राणा मेरठ पांचवें, तनु चौधरी पिचोकरा छठे, अभय धामा बिनौली सातवां स्थान प्राप्त किया। सीनियर सिटीजन वर्ग स्पर्द्धा में बड़ौत की रेखा ढाका प्रथम, बड़ागांव के रामपाल विश्वकर्मा द्वितीय व सिरसली के ओम सिंह तृतीय स्थान पर रहे। विजेता शूटरों को एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने मेडल पहनाकर व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अर्जुन की तरह चिड़िया की आंख दिखनी चाहिए। जौहड़ी के शूटरों ने अपनी प्रतिभा से जनपद की छवि बदल दी है। यहां डॉ. राजपाल सिंह, साई कोच नीतू श्योरान, खेलो इंडिया कोच महबूब पठान, विपिन राणा, रहीस मलिक, हसन मलिक, फारूक अली, बिट्टू खान, जीविका रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed