फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Designated Election Officer and Assistant Election Officer

Baghpat News: निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित

Wed, 05 Apr 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 05 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Designated Election Officer and Assistant Election Officer
सहारनपुर। नगर निकाय चुनावों के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बुधवार को नगरीय निकाय वार 53 निर्वाचन अधिकारी और 107 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने नगर निगम चुनाव के लिए 15 निर्वाचन और 31 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं। निर्वाचन अधिकारियों में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रामकृपाल, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, अपर उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश, जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह, सहायक महानिरीक्षक निबंधन संजय श्रीवास्तव, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग करण सिंह, उप निदेशक मंडी (निर्माण) मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन विकास त्यागी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई शरद कुमार, उप आयुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता योगेंद्रपाल सिंह, अधिशासी अभियंता मध्यगंगा नहर मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता कृपाशंकर भारती और परियोजना निदेशक नेडा आरबी वर्मा शामिल हैैं। नगर पालिका सरसावा के लिए नकुड़ तहसीलदार न्यायिक नितिन कुमार, सहायक अभियंता दिनेश कुमार, परियोजना प्रबंधक रविप्रताप सिंह, सहायक अभियंता विपिन गौतम, सहायक परियोजना प्रबंधक योगेश त्रिपाठी और जिला लेखा परीक्षा अधिकारी दुर्वेश सिंह निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। नगर पालिका नकुड़ के लिए उप जिलाधिकारी नकुड़ दीपक कुमार, सहायक अभियंता हिमांशु शेखर, सहायक निबंधक लोकेश श्रीवास्तव, सहायक अभियंता अश्वनी कुलश्रेष्ठ, सहायक अभियंता रोहित और अधिशासी अभियंता नीरज कुमार निर्वाचन अधिकारी होंगे। नगर पालिका गंगोह में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार तिवारी, परियोजना अभियंता अनिल कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रताप सिंह, सहायक अभियंता विवेक गर्ग और उप निदेशक मत्स्य डॉ. आरके गौड़ निर्वाचन अधिकारी नामित किए गए हैं। नगर पालिका देवबंद में निर्वाचन अधिकारी उप जिलाधिकारी देवबंद संजीव कुमार, मुख्य, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता सूर्य नारायण मिश्र, सहायक अभियंता राहुल सिंह, सहायक अभियंता अशोक कुमार एवं शाकभाजी विशेषज्ञ सुरेश कुमार बनाए गए हैं। नगर पंचायत अंबेहटा पीर में तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण पवन कुमार विश्वकर्मा, नगर पंचायत तीतरों में उप कृषि निदेशक राकेश कुमार, सहायक अभियंता विनोद कुमार, नगर पंचायत बेहट में ज्वाईंट मजिस्ट्रेट राम्या आर और सहायक अभियंता प्रवीण गैडी निर्वाचन अधिकारी होंगे। नगर पंचायत रामपुर मनिहारान में तहसीलदार अमित कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार सिंह, नगर पंचायत नानौता में उप जिलाधिकारी संगीता राघव, परियोजना अभियंता प्रमोद कुमार, नगर पंचायत चिलकाना में तहसीलदार सदर विपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार न्यायिक सुरेंद्र प्रताप, नगर पंचायत छुटमलपुर में तहसीलदार बेहट प्रकाश सिंह और खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार सिंह को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed