फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dera chief's furlough period is over, he will be sent to Sunaria jail

Baghpat News: डेरा प्रमुख की फरलो का समय हुआ पूरा, जाएगा सुनारिया जेल

Tue, 03 Sep 2024 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Dera chief's furlough period is over, he will be sent to Sunaria jail
-13 अगस्त को सातवीं बार 21 दिनों की फरलो लेकर बरनावा के आश्रम आया था
विज्ञापन

बिनौली। रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बीती 13 अगस्त को सातवीं बार 21 दिनों की फरलो लेकर बरनावा के आश्रम में आया था। आश्रम में वह अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के लोगों के साथ रह रहा है, उसकी फरलो का समय मंगलवार को पूरा हो रहा है।
अब वह रोहतक की सुनारिया जेल में वापस जाएगा। इससे पहले डेरा प्रमुख 17 जून 2022 को 30 दिन, 15 अक्टूबर 2022 को 40 दिन, 21 जनवरी 2023 को 40 दिन, 20 जुलाई 2023 को 30 दिन, 21 नवम्बर 2023 को 21 दिन, 19 जनवरी 2024 को 50 दिन, 13 अगस्त को सातवीं बार 21 दिन की फरलो पर बरनावा आश्रम में आकर रहा।
विज्ञापन


-डेरा प्रमुख से आज मिलने आएंगे सांसद नवीन जिंदल
भाजपा से कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल हेलिकॉप्टर से मंगलवार को डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम से मिलने बरनावा आश्रम में आएंगे। उनका हेलिकॉप्टर बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल के मैदान में उतरेगा। इसके लिए मैदान की साफ सफाई करा दी गई है। थाना पुलिस ने भी हेलिकॉप्टर उतरने के स्थल का निरीक्षण किया। यहां से सांसद नवीन जिंदल को गाड़ी द्वारा पुलिस सुरक्षा में बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed