फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of people of Loyan village at Kotwali

लोयन गांव के लोगों का कोतवाली पर प्रदर्शन

Mon, 25 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of people of Loyan village at Kotwali
बड़ौत कोतवाली में प्रदर्शन करते लॉयन गांव के ग्रामीण - फोटो : BARAUT
बड़ौत। लोयन गांव के काफी संख्या में ग्रामीण सोमवार को कोतवाली पहुंचे और गांव के ही विनोद उर्फ भोला हत्याकांड के मामले में मृतक की पत्नी पर तमाम आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। जिस पर कोतवाल ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व मलकपुर चीनी मिल के पास स्थित रजबहे में एक युवक का शव पड़ा मिला था। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया था। बाद में युवक की शिनाख्त लोयन गांव निवासी विनोद उर्फ भोला उम्र 28 पुत्र बलजोर के रूप में हुई थी। आरोप है कि विनोद की मौत के बाद से ही उसकी पत्नी कहीं चली गई थी। सोमवार को गांव के काफी संख्या में ग्रामीण मृतक के पिता बलजोर के साथ कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि विनोद मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था, जबकि मृतक का पिता बलजोर जनपद शामली के सैंडपुर परासौली गांव में रहता है। जब बलजोर को विनोद की मौत की सूचना मिली तो वह लोयन गांव पहुंचा। यहां पता चला कि मृतक के पत्नी कई दिनों से गायब है। उन्होंने मृतक की पत्नी पर तमाम आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कराएं जाने की मांग की। सीओ युवराज सिंह का कहना था कि प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन व मांग करने वालों में बलजोर, नीटू, जितेंद्र, सुनील, देशवीर, अनिरुद्ध तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed