फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to ban the dumping of contaminated water from factories into drains and rivers

Baghpat News: फैक्टरियों के दूषित पानी को नाले, नदी में डालने पर रोक लगाने की मांग

Sun, 29 Mar 2026 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Demand to ban the dumping of contaminated water from factories into drains and rivers
-अधिवक्ताओं ने तहसील में डीएम अस्मिता लाल को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मलकपुर शुगर मिल समेत अन्य फैक्टरियों से निकलने वाले दूषित पानी को नाले व नदी में डालने पर रोक लगाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने शनिवार को तहसील में डीएम अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपा।

सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री पुष्पेंद्र तोमर, मोहित चौहान आदि अधिवक्ताओं का कहना है कि मलकपुर चीनी मिल से निकलने वाले दूषित पानी को लोयन मलकपुर गांव के पास से गुजरने वाले नाले में डाला जाता है। इस कारण गांव में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा है। इसके अलावा कृष्णा, हिंडन नदी में भी फैक्टरियों से निकलने वाला दूषित पानी डाला जा रहा है, जिससे नदियों का पानी भी जहरीला हो गया है। जिले में नदियों व नालों के आसपास बसे करीब 55 गांव प्रभावित हैं। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दूषित पानी को नदियों व नालों में डालने पर पूर्ण रूप से रोक लगनी चाहिए। डीएम ने अधिवक्ताओं को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संजीव कुमार, सतपाल मान, मनोज दांगी, विवेक चौहान, सचिन चौहान, सोहनवीर तोमर, हरेंद्र तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed