{"_id":"66b4a738e4c5e454fc03ddbd","slug":"demand-to-arrest-the-accused-who-raped-the-student-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-112209-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
विज्ञापन
-काॅलोनी के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर जताई नाराजगी, प्रदर्शन किया
बड़ौत। नगर की एक काॅलोनी के लोग बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंंचे और काॅलोनी में रहने वाली कक्षा-10 की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर के जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग वापस लौटे।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि काॅलोनी में रहने वाली कक्षा-10 की छात्रा पिछले तीन माह से बुखार से पीड़ित थी। कई जगह उपचार कराने के बाद भी बुखार में आराम नहीं लगा। इसका फायदा उठाकर दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने छात्रा के परिजनों को बहला-फुसला लिया। साथ ही झाड़-फूंक के माध्यम से बुखार ठीक करने की बात कही। बाद में आरोपियों ने छात्रा के घर पर आकर झाड़-फूंक करने के बहाने दुष्कर्म किया। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई। अब लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। अन्य आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होगा।