फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Deepawali, Govardhan, Bhaiya Dooj are very important in culture...

दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज संस्कृति में बहुत जरूरी है...

Sat, 06 Nov 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Deepawali, Govardhan, Bhaiya Dooj are very important in culture...
खेकडा। भैयादूज पर्व पर मोहल्ला रामपुर स्थित लोक साहित्य संस्कृति समिति के कार्यालय पर काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। कवि दीपक कुमार ने ‘प्यार मोहब्बत की बातें झूठ दिखाई देती है, हर आंगन में अब दीवार दिखाई देती है’, कवि अशोक धामा ने ‘उनकी हर रात गुजरती है दीपावली की तरह, मैने एक दीप जलाया तो बुरा मान लिया’, कवि योगेंद्र सुंद्रियाल ने ‘भीड़ लगी बाजारों में पटाखे खरीद रहे, महंगाई बढ़ गई इतनी सब्जियां आंसू निकाल रहे’। कवि गजेंद्र गजानन ने ‘कितनी बार मरे हो तुम कितनी बार मरे है हम, किस किसने बांटी कितनी खुशियां कितने गम’ सुनाकर वाहवाही लूटी। इसके अलावा कवि जगवीर शर्मा ने ‘बहन की खातिर रावण सर्वस्व लूटा बैठे, कौन सुरक्षा करे बहनों की घर घर आज दुशासन बैठे’, कवि अनुपम ने ‘नेता जी ने राष्ट्र पिता से किए प्रश्र हजार, आजादी की खुशहाली पर ये कैसे प्रहार’, कवि अजय तोमर ने ‘दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज संस्कृति में बहुत जरूरी है, भाई बहन का प्यार जगत में रहना बहुत जरूरी है’ और कवि संदीप कुमार ने ‘देश में ना हो लड़ाई, राम रहीम दोनों भाई, राम राज जैसा यहां राज बनाओ मिलकर सभी भाई’ सुनाकर सुर्खियां बटोरी। इस मौके पर कवि और श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed