फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Damage to crops due to rain, lights go off in 80 villages including the city

Baghpat News: बारिश से फसलों को नुकसान, शहर समेत 80 गांवों में गुल रही बत्ती

Sun, 26 Mar 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 26 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Damage to crops due to rain, lights go off in 80 villages including the city
बागपत/रटौल। जिले में पहले ही ओलावृष्टि व बारिश से फसलों में काफी नुकसान था। अब शुक्रवार रात को झमाझम बारिश से फसलों में नुकसान बढ़ गया। वहीं बारिश के कारण कई बिजलीघर व लाइनों में फाल्ट आने से बागपत शहर के साथ ही 80 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिसको कई जगह रात तो अन्य जगह शनिवार दिन में ठीक किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह को हल्की बारिश के बाद दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। जिसके बाद रात को बारिश बढ़ गई। काफी देर तक झमाझम बारिश हुई। जिससे किसानों की गेहूं की फसल गिरने से काफी नुकसान होता दिख रहा है। सरसों की फसल भी पककर तैयार होने के कारण बारिश के कारण उसके दाने गिर गए। बारिश के कारण आम का बोर लगातार गिर रहा है तो खीरा, तोरई, टमाटर व करेला की फसल भी बारिश ज्यादा होने से खराब हो रही है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डाॅ. संदीप चौधरी ने बताया कि बारिश से किसानों की फसल खराब हो रही है। गेहूं गिरने से पैदावार प्रभावित होगी तो आम का बोर भी गिर गया और सब्जी की फसल भी खेतों में पानी भरने से खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिजलीघर व लाइनों में हुए फाल्ट, 80 गांवों में आपूर्ति ठप
शुक्रवार रात को बारिश के कारण कई बिजलीघर व लाइन में फाल्ट आ गया। इससे बागपत शहर के साथ ही करीब 80 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बागपत शहर की आपूर्ति को करीब चार घंटे बाद सुचारू किया गया। अधिकतर गांवों में शनिवार सुबह को आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed