{"_id":"664134dd2c6e2bd45d055a16","slug":"cyclist-dies-due-to-collision-with-crane-baghpat-news-c-28-1-bag1001-112966-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: क्रेन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: क्रेन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Mon, 13 May 2024 03:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 13 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चीनी मिल के पास क्रेन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्रेन की तलाश शुरू कर दी है।
मोहल्ला मुगलपुरा का रहने वाला हाकम (45) मजदूरी करता है। बताया कि रविवार को हाकिम मजदूरी के लिए नया गांव उर्फ हमीदाबाद जा रहा था। जैसे ही वह चीनी मिल के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे क्रेन ने हाकम की साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें हाकम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक क्रेन को लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर क्रेेन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।