फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crows, pigeons, squirrels and cats found dead in Bijnor district

बिजनौर: कौवे, कबूतर, गिलहरी और बिल्ली मृत मिली, पशु चिकित्सा विभाग ने कराया पोस्टमार्टम

Sat, 16 Jan 2021 10:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Crows, pigeons, squirrels and cats found dead in Bijnor district
मृत मिले कौवे - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी है। शनिवार को धामपुर क्षेत्र के गांव बसेड़ा खुर्द में छह कौवे, एक गिलहरी, एक बिल्ली मरी मिली। इसी गांव में एक व्यक्ति के छह कबूतरों की भी मौत हो गई। धामपुर नगर में खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय परिसर में कौवा मरा मिला। पीपलसाना, जमालपुर, बसेड़ा कुंवर में भी पक्षी मरे मिले।

विज्ञापन


गांव बसेड़ा खुर्द के राजेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, तेजपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को उनके गांव में कई पक्षी मरे मिले। गांव के नबील अहमद के पांच पालतू कबूतर मर गए। गांव में एक मृत गिलहरी और बिल्ली भी मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : यूपी: हरिद्वार की युवती को दो लाख रुपये में बेचा, चंगुल से निकलकर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर वन दारोगा लक्ष्मीचंद टीम के साथ गांव में पहुंचे और मृत जीवों को कब्जे में लिया। सभी को नहटौर पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वन दारोगा का कहना है कि पक्षियों की मौत ठंड से हुई है। 


गांव जमालपुर के सूरज कुमार का कहना है कि उनके गांव में भी कई कौवे मरे मिले हैं। बीईओ कार्यालय के बाबू चंचल कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय परिसर में भी एक कौवा मरा मिला है। गांव बसेड़ा कुंवर और पीपलसाना में भी पक्षी मरे मिले हैं।

वन दारोगा का कहना है कि मृत पक्षियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। धामपुर में उप मुख्य पशु चिकित्साकारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने अब तक करीब छह पक्षियों का पोस्टमार्टम किया है। सभी की मौत ठंड से होने की पुष्टि हुई है। वहीं, क्षेत्र के लोगों में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed