{"_id":"60030c328ebc3e2f8601ff4e","slug":"up-crime-news-haridwar-girl-sold-for-two-lakh-rupees-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरिद्वार की युवती को दो लाख रुपये में बेचा, चंगुल से निकलकर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरिद्वार की युवती को दो लाख रुपये में बेचा, चंगुल से निकलकर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Sat, 16 Jan 2021 09:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 16 Jan 2021 09:24 PM IST
सार
- युवक के चंगुल से बचकर कोतवाली पहुंची युवती ने सुनाई आपबीती
- हरिद्वार निवासी सहेली पर ही लगाया आरोप, पुलिस ने लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में हरिद्वार की एक युवती को दो लाख रुपये में बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति द्वारा मारपीट कर घर से निकाली गई हरिद्वार निवासी युवती को बागपत जनपद के नंगलाबड़ी गांव में एक युवक ने दो लाख रुपये में बेच दिया। युवक के चंगुल से किसी तरह निकलकर शनिवार को खेकड़ा कोतवाली पहुंची युवती ने हरिद्वार की ही रहने वाली अपनी सहेली पर यह सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बसपा पूर्व विधायक योगेश वर्मा और आधा दर्जन पार्षदों ने थामा सपा का दामन, अखिलेश बोले ऐतिहासिक ज्वॉइनिंग
विज्ञापन
हरिद्वार निवासी युवती शनिवार को खेकड़ा कोतवाली पहुंची। तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी हरिद्वार निवासी एक युवक के साथ एक वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। तलाक लेने के लिए न्यायालय में वाद भी दायर कर दिया। ससुराल से निकाले जाने के बाद वह हरिद्वार निवासी अपनी सहेली के पास पहुंची।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शामली: किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में निकाला ट्रैक्टर मार्च, हाईवे पर लगा जाम
आरोप है कि सहेली ने उसे शरण तो दे दी, लेकिन कि कुछ दिन बाद ही उसे खेकड़ा कोतवाली के गांव नगलाबड़ी निवासी एक युवक को दो लाख रुपये में बेच दिया। सुरक्षा दिलाने के बहाने उसे युवक के साथ कुछ दिनों के लिए भेज दिया। युवक ने धमकी देकर कई बार उसके साथ संबंध भी बनाए। विरोध करने पर मारपीट भी की। शनिवार को वह सुबह किसी तरह मौका पाकर कोतवाली पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।
कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मोहम्मद उवैस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।