{"_id":"63f3bdd2cce42377b303ea71","slug":"crowd-increased-in-the-hospital-after-two-days-leave-baghpat-news-c-14-1-125829-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: दो दिन की छुट्टी के बाद अस्पताल में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: दो दिन की छुट्टी के बाद अस्पताल में बढ़ी भीड़
Tue, 21 Feb 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल स्थित पंजीकरण खिड़की में लगी मरीजों की भीड़
बागपत। दो की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुलने पर मरीजों की काफी भीड़ रही। पंजीकरण खिड़की, ओपीडी और दवा खिड़की पर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। इससे अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए मरीजों को घंटों तक लाइन में खड़े होने के लिए विवश होना पड़ा। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी एक हजार के पार पहुंच गई।
महाशिवरात्रि और फिर रविवार की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल खुला। दो दिन की लगातार छुट्टी होने के कारण सोमवार को अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। लोगों को अपनी जांच कराने के लिए घंटों तक लाइन में खड़े होने के लिए विवश होना पड़ा। अस्पताल में पंजीकरण खिड़की से लेकर ओपीडी कक्ष और दवा वितरण खिड़की पर लंबी-कतार लगी रही। सोमवार को जिला अस्पताल में एक हजार के पार ओपीडी हुई। इनमें तीन सौ ओपीडी नई और सात सौ से अधिक ओपीडी पुरानी हुई।
वहीं, इस बाबत सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि दो दिन का लगातार अवकाश होने के कारण अस्पताल में काफी भीड़ रही। मौसम में अचानक बदलाव आने से वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं।