फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowd gathered on the last day of admission in second cut off

Baghpat News: दूसरी कट ऑफ में दाखिले के अंतिम दिन कॉलेजों में उमड़ी छात्रों की भीड़

Sat, 19 Aug 2023 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered on the last day of admission in second cut off
जनता वेदिक कॉलेज में दाखिले के लिए लाइन में लगे छात्र। संवाद
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की दूसरी कटऑफ मेरिट के तहत दाखिला कराने को लेकर अंतिम दिन शुक्रवार को नगर के विभिन्न कॉलेजों में पूरे दिन छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। इस दौरान दाखिले से वंचित रह गए छात्रों ने सोमवार तक दाखिला प्रक्रिया बढ़ाएं जाने की मांग की।
विज्ञापन

13 अगस्त को दूसरी कटऑफ मेरिट जारी की गई। शुक्रवार को दूसरी कटऑफ मेरिट के तहत दाखिला लेने का अंतिम दिन था। जिसको देखते हुए सुबह से ही छात्र-छात्राओं की जनता वैदिक डिग्री कॉलेज, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज व जैन स्थाकनवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भीड़ रही। पूरे दिन दाखिला कराने को लेकर मारामारी रही। वहीं अभी भी बहुत से छात्र विभिन्न कारणों से दूसरी कटऑफ मेरिट के तहत दाखिला लेने से वंचित रह गए। उन्होंने विवि के कुलपति से सोमवार तक दाखिला प्रक्रिया बढ़ाएं जाने की मांग की। वहीं छात्रों ने जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में दाखिले को लेकर पर्याप्त खिड़कियां न खाेले जाने को लेकर भी नाराजगी जताई। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने बताया कि छात्रों की संख्या के अनुरूप ही खिड़कियां खोलकर दाखिला प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है, किसी तरह छात्रों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनता वेदिक कॉलेज में दाखिले के लिए लाइन में लगे छात्र। संवाद

जनता वेदिक कॉलेज में दाखिले के लिए लाइन में लगे छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed