फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women opened against Pradhan

महिलाओं ने प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा 

Wed, 08 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 08 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Women opened against Pradhan
महिलाओं ने प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा - फोटो : amar ujala
बागपत के बिनौली में विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को शाहपुर बाणगंगा गांव की महिलाओं ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोलकर प्राथमिक विद्यालय परिसर में धरना दिया। बाद मेें एसडीएम ने फोन पर महिलाओं को ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तो महिलाओं ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर जनपद मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने की चेतावनी देकर धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को गांव की काफी संख्या में महिलाएं कुंती के नेतृत्व मेें प्राथमिक विद्यालय शाहपुर बाणगंगा पर पहुंचे और ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर धरने पर बैठ गई। महिलाओं ने कहा कई विधवा, वृद्धा, विकलांग पात्र महिलाओं को आज तक पेंशन नहीं मिल रही है। गांव में शौचालय न बनवाएं जाने के कारण आज भी महिलाएं खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को मिड-डे मील नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा आंगनबाड़ी केंद्रों में भी गर्भवती महिलाओं से अभद्रता की जा रही है और न ही उन्हें पका भोजन मिल रहा है। गांव में लगे हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं। इस कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। गरीब पात्रों के आवास भी नहीं बन पा रहे है, लेकिन दर्जनों बार शिकायत करने के बाद भी ग्राम प्रधान सुनवाई नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा प्रधान शिकायतकर्ता से अभद्र व्यवहार कर मनमानी करते हैं। महिलाओं का धरना कई घंटे चला। उन्होंने कहा यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू होगा।  इसमें सत्तो, कुंती, बालेश, राज कुमारी, मुनेश, सुनीता, बीना, राजेश, गीता, पिंकी, सुशीला आदि रही। दूसरी तरफ ग्राम प्रधान बालेश्वर ने कहा आंदोलनकारी महिलाओं के आरोप निराधार हैं। गांव की समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम दीपाली कौशिक ने कहा ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत मिली है, जल्द ही कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed