फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   women beat homeguard in police station

थाने में महिलाओं ने होमगार्ड पीटा

Mon, 21 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 21 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
women beat homeguard in police station
बड़ौत रोड पर ईंट ढोने वाले ट्रक की साइकिल सवार को टक्कर मारने पर दोनों पक्ष उलझ गए। पुलिस ट्रक सवार दो लोगों को कोतवाली लेकर पहुंची वहां पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने आरोपियों  पर हमला बोल दिया। बीच बचाव को आए होमगार्ड को भी पीट दिया गया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


राशिद कालोनी निवासी आदिल अपने फुफेरे भाई मुस्तकीम के साथ साइकिल से निरोजपुर रोड अपनी बहन के घर जा रहा था।  दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बड़ौत रोड पर पीछे से तेज गति से आए ईंट ढोने वाले ट्रक ने उन्हें साइड मार दी, जिससे वे घायल हो गए।
विज्ञापन


 उन्होंने ट्रक चालक से विरोध किया तो उसमें सवार लोग उनसे उलझ गए। उनमें जमकर मारपीट हुई। वहां हंगामा खड़ा हो गया। कोतवाली पुलिस मौके से ट्रक में सवार दो लोगों को थाने ले आई। थाने में घायलों के परिजनों ने आरोपियों पर हमला बोल दिया। पुलिस उनका बचाव करने लगी तो गुस्साई महिलाओं ने एक होमगार्ड को ही पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिल का कहना है कि आरोपी लोगों ने कोतवाली के बाहर मुस्तकीम की मां रूकसाना पर चाकू से हमला किया। इससे वहां हंगामा हो गया। पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके अलावा काठा गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिससे वहां हंगामा हो गया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed