{"_id":"6ad2296c9c19e8a3e90e9c1a","slug":"laborer-murdered-after-failing-to-receive-agreed-upon-payment-for-hauling-work-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-127322-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ढुलान की तय राशि न मिलने पर मजदूर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ढुलान की तय राशि न मिलने पर मजदूर की हत्या
Fri, 16 Oct 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 16 Oct 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
बांस के लट्ठ से किया वार तो गई जान
तहसील जिलासू के सेमी गांव का है मामला, खच्चर चालक है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। पैसों को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर ने दूसरे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को उसके ढुलान कार्य का तय दाम नहीं मिल रहा था। इसके बाद लगातार दोनों में आपसी विवाद हो रहा था। विवाद बढ़ने पर युवक ने दूसरे युवक को बांस के लट्ठे से हमला कर चोटिल कर दिया जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
तहसील जिलासू के सेमी गांव में पेयजल निगम की ओर से पानी के टैंक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जहां खच्चर संचालक सुनील कुमार (28) निवासी गोतेंडा थराली और सुमित (28) निवासी बिजनौर उत्तरप्रदेश के बीच रेत ढुलान कार्य के लिए तय राशि न दिए जाने पर आपसी विवाद हो रहा था। विवाद बढ़ने पर सुनील कुमार ने सुमित पर बांस के लट्ठ से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार घायल होने के बाद भी सुनील कुमार घायल सुमित पर लगातार कई वार करता रहा। एक अन्य मजदूर जब बीच बचाव में आया तो आरोपी ने उसको भी धमकी दी। घबराए मजदूर ने ठेकेदार को जानकारी दी। इससे आरोपी भागने लगा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया। घायल सुमित को उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।