फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   woman gangraped

महिला से गैंगरेप

Sat, 12 Sep 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली Updated Sat, 12 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की महिला से साथ तीन युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया। तीनों की धुनाई कर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता को डॉक्टरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है। गांव की एक महिला हरियाणा में एक रिश्तेदारी से अपने घर जंगल के रास्ते से पैदल ही लौट रही थी। रास्ते में युवकों ने उसे ईख के खेत में खींचकर गैंगरेप किया। महिला की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे किसानों ने मौके पर आकर आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन


 उनकी धुनाई करके गांव में फोन से सूचना दी। गांव से महिला का पुत्र सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता को उसके परिजन थाने पर लेकर पहुंचे। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए सीएचसी पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला बेहोशी की अवस्था में थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि आरोपी गुन्नु पुत्र सतपाल, मनोज उर्फ भूरा पुत्र इंद्रपाल और रविंद्र पुत्र रघुवीर निवासी  छपरौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed