फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vijayanagar loot in Evening

सरेशाम विजयनगर में लूटपाट

Tue, 01 Dec 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Tue, 01 Dec 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Vijayanagar loot in Evening
बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार को विजयनगर में सरेशाम महिलाओं को घर में बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवरात सहित कीमती लूटकर सनसनी फैला दी। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


बड़का रोड से सटे विजयनगर में सोमवार की सायंकाल करीब पांच बजे बाइक सवार दो सशस्त्र बदमाश पहले खाली पड़े प्लाट में लकड़ी चुग रही वृद्धा संतोष पत्नी रणजीत को पकड़कर उसका मुंह दबा लिया। बदमाशों ने उसके  कुंडल छीन लिए और उसे खालिद के मकान में ले गए।
विज्ञापन


घर में खालिद की पत्नी नरगिस व बच्चे मौजूद थे। उन्हें भी तमंचों के बल पर कमरे में बैठा लिया। वहीं, इसी मकान में किराए पर रहने वाली मुन्नी पत्नी रसीद को भी तमंचों के बल पर कमरे में बंधक बना लिया। बदमाशों ने नरगिस के यहां से नौ हजार की नकदी, सोने की चेन, कुंडल, बाली व अन्य कीमती समान लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्नी के यहां से 4500 रुपये की नकदी, चांदी का हार व कीमती समान लूट लिया। बदमाशों ने करीब पौने घंटे तक इस लूट की घटना को अंजाम दिया। बाद में  सब को अंदर बंद कर उनकी ही परिवार की एक बच्ची को बाहर बैठा दिया। बदमाशों ने बच्ची से कहा कि हमारे कहने पर ही दरवाजा खोलना।

इसी दौरान वहां खालिद का भाई अय्यूब वहां पहुंचा। उससे भी बदमाशों ने दो हजार रुपये नकदी लूट ली। बदमाश सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी वीके सिंह मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।

इस संबंध में खालिद ने कोतवाली में तहरीर दी है। इससे पूर्व भी बाइक सवार दो बदमाशों ने अक्तूबर माह में चौधरी चरण सिंह विहार व रामबाग कॉलोनी में दो घरों में एक साथ लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। उनकी हुलिया भी इन्हीं बदमाशों की तरह बताई गई है।


लूट का विरोध करने पर हमला
बड़ौत। रविवार की रात कोताना पूर्वी यमन नहर पुल के पास बाइक सवार अशोक पुत्र पीतम सिंह चांदनहेड़ी, सुभाष निवासी सिलाना से तीन चार बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। बाइक नहीं रोकने पर अशोक के सिर पर बदमाशों ने लोहे की छड़ी मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed