फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सिर कटी लाश देख कांप गई लोगों की रूह, पुलिस अफसर भी हैरान, दिल्ली से लापता था शहजाद

Sat, 17 Jul 2021 09:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Jul 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Shahzad of Delhi was murdered in Baghpat and dead body found in forest of a village
बागपत के जंगल में मिली सिर कटी लाश। - फोटो : amar ujala

सीमापुरी दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी निवासी शहजाद (50 वर्ष) की धारदार हथियार से सिर काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियो ने धड़ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के किनारे मुबारिकपुर गांव के जंगल में एक खेत में फेंक दिया। सिर अभी नहीं मिला है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। हत्या के पीछे बेटे के प्रेम विवाह की रजिंश को वजह बताया जा रहा है।



घटना का पता शुक्रवार सुबह उस समय चला, जब मुबारिकपुर निवासी भीम सिंह पशुओं के लिए चारा लेने खेत में पहुंचे। दुर्गंध आने पर उन्होंने खेत में जाकर देखा तो सिर कटी लाश पड़ी थी। मौके से मिले कागजातों के आधार पर सीमापुरी पुलिस को जानकारी दी गई। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान की। शहजाद को गत 12 जुलाई को रटौल निवासी एक युवक घर से बुलाकर लाया था। एक साल पहले शहजाद के बेटे आसिफ ने लव मैरिज की थी, इसको लेकर लड़की पक्ष नाराज था। शहजाद को पहले भी गाड़ी से कुचलने की कोशिश की गई थी। इसी रंजिश में हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। सीओ खेकड़ा युवराज सिंह का कहना है कि शहजाद की गुमशुदगी दिल्ली में ही दर्ज है। अब दिल्ली पुलिस उसमें हत्या की धारा बढ़ा देगी।

शहजाद के पुत्र की लव मैरिज के बाद शुरू हुई थी रंजिश

UP Crime News: Shahzad of Delhi was murdered in Baghpat and dead body found in forest of a village
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

शहजाद के पुत्र की लव मैरिज के बाद उनकी लड़की पक्ष के लोगों से रंजिश शुरू हो गई थी। शहजाद को रटौल का रहने वाला रियासत घर से बुलाकर ले गया था। वह सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुआ था। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद गुरुवार को शहजाद को तलाश करते हुए परिजन रटौल भी आए थे, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पाई। शुक्रवार को उसकी हत्या की सूचना मिली।

UP Crime News: Shahzad of Delhi was murdered in Baghpat and dead body found in forest of a village
बागपत में मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे शहजाद के जीजा जहीर उर्फ कल्लू ने बताया कि शहजाद के पुत्र आसिफ ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व नाजरा नाम की लड़की से लव मैरिज की थी। तभी से लड़की वाले उनके साथ रंजिश रखने लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Shahzad of Delhi was murdered in Baghpat and dead body found in forest of a village
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

इससे पहले भी आरोपी पक्ष के लोगों ने शहजाद को जान से मारने की धमकी दी थी। गाड़ी से कुचलने का भी प्रयास किया था, जिसकी रिपोर्ट सीमापुरी थाने में दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
UP Crime News: Shahzad of Delhi was murdered in Baghpat and dead body found in forest of a village
ग्रामीणों ने जानकारी लेती बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि मुसाहिद और परवीन नाम की महिला ने रटौल के रहने वाले रियासत को 12 जुलाई को उनके घर भेजा था। वह उसे बुलाकर ले गया था। रियासत सीसीटीवी कैमरे में भी आ गया है। इस हत्या में चार-पांच लोग शामिल हैं। आरोपियों की जानकारी पुलिस को दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर दिल्ली की ओर रवाना हो गए थे। इस दौरान शहजाद के भाई रियाजुद्दीन, साला गुल मोहम्मद व पप्पू आदि भी मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed