{"_id":"6afa08aa49ee89318d0eecbe","slug":"bloody-clash-between-two-groups-near-gaggal-market-20-people-injured-kangra-news-c-95-1-kng1004-265994-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गगल बाजार के पास दो गुटों के बीच खूनी झड़प, 20 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गगल बाजार के पास दो गुटों के बीच खूनी झड़प, 20 लोग घायल
Mon, 16 Nov 2026 04:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 16 Nov 2026 04:24 AM IST
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। धर्मशाला मार्ग पर गगल बाजार के पास रविवार को पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया।
इस दौरान लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इस खूनी झड़प में दोनों पक्षों के करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार गगल के बंगाली मोहल्ले में रहने वाले दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर गगल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तियारा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और झड़प के कारणों सहित इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।