{"_id":"6afa215e31898f7cea01e520","slug":"the-police-team-is-now-investigating-the-purpose-behind-sending-the-buddhist-followers-on-a-trip-to-china-maharajganj-news-c-7-1-gkp1039-1520211-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बौद्ध अनुयायियों को चीन भेजने का मकसद तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बौद्ध अनुयायियों को चीन भेजने का मकसद तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
महराजगंज। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर पकड़ी गई इंडोनेशियाई महिला के बारे में जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। वह लद्दाख के अपने एक सहयोगी की मदद से बौद्ध भिक्षुओं को चीन की यात्रा पर भेजती थी। अब पुलिस टीम बौद्ध अनुयायियों को चीन यात्रा पर भेजने का मकसद तलाश रही है।
सोनौली में स्थित इमिग्रेशन कार्यालय पर पांच फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ पकड़ी गई इंडोनेशियाई महिला के खिलाफ पुलिस ने पांच धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की जांच में पता चला है कि वह कोलकाता में एक एनजीओ के अध्यक्ष के रूप में काम कर रही थी। इसके साथ ही लद्दाख के रहने वाले जिममत पलजोर की मदद से बौद्ध धर्म के अनुयायियों को चीन यात्रा भेजा करती थी।
10 नवंबर को सौनौली में पकड़ी गई महिला के पासपोर्ट से उसकी का निवासी होने की बात सामने आई थी। इसके साथ ही पता चला था कि उसका नाम लीलेन फो कुआंग शान है। लंबे समय से भारत में रह रही इस महिला ने कोलकाता के एनजीओ के पते पर ही भारतीय दस्तावेज भी बनवा लिए थे। सोनौली पुलिस ने आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम 2023 और 2025 की कुल पांच धाराओं में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने पहले लद्दाख निवासी उसके सहयोगी का मोबाइल नंबर हासिल किया और अब उसे ट्रेस भी कर लिया है।
विज्ञापन
चीन से जुड़ा नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पुलिस और एजेंसियों ने जब इंडोनेशिया की महिला के मोबाइल फोन की जांच की तो लद्दाख के रहने वाले जिममत पलजोर के बीच लगातार बातचीत के साक्ष्य मिले। व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल में कई भारतीय बौद्धों के नाम की भी जानकारी मिली। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला भारतीय बौद्ध अनुयायियों को धार्मिक यात्रा के नाम पर चीन भेजती थी। इसके पीछे मकसद क्या था और कितने लोगों को अब तक भेजा जा चुका है इसकी जांच की जा रही है। चीन से जुड़े इस पूरे नेटवर्क के बारे में पुलिस जांच कर रही है।
खुफिया एजेंसियां सतर्क
सोनौली भारत-नेपाल सीमा का सबसे संवेदनशील क्षेत्र है। यहां से विदेशी नागरिकों की आवाजाही होती रहती है। एक विदेशी महिला के फर्जी दस्तावेज बनवाकर भारत में रहने और बौद्ध अनुयायियों को चीन भेजने का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि महिला ने भारतीय पहचान पत्र कैसे और किसकी मदद से बनवाए। कोलकाता में किसी बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने की भी आशंका जताई जा रही है। महिला को रिमांड पर लेकर फिर पूछताछ की तैयारी है।
बोले अधिकारी
इंडोनेशिया की महिला खुद को एक बौद्ध भिक्षु बता रही है। वह लद्दाख के रहने वाले अपने एक सहयोगी की मदद से भारतीय बौद्ध अनुयायियों को चीन यात्रा पर भेजती थी। उसके सहायोगी की पहचान कर ली गई है।
- अजय कुमार, मामले के विवेचक