{"_id":"60f05fe2754900781b1fcd70","slug":"daughter-killed-mother-in-unnao-up-unnao-crime","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बेटी ऐसी भी: मां की हत्या के लिए प्रेमी को बुलाया, फिर सोते समय दी दर्दनाक मौत, खूनी खेल से सिहर उठा उन्नाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक बेटी ऐसी भी: मां की हत्या के लिए प्रेमी को बुलाया, फिर सोते समय दी दर्दनाक मौत, खूनी खेल से सिहर उठा उन्नाव
Fri, 16 Jul 2021 01:15 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर बेटी ने प्रेमी को घर बुलाकर बुधवार रात मां की हत्या करा दी। घर पहुंचे प्रेमी ने सोते समय प्रेमिका की मां के सिर पर ईंट से वारकर हत्या कर दी और शव आंगन में फेंककर भाग निकला।
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सिर पर वजनी चीज से वारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। पीठ व सिर में चोट के निशान मिले। मृतका की बेटी व दोनों बेटों से पूछताछ की गई। उन्होंने किसी तरह का शोर या आवाज न सुनने की बात बताई। शक के आधार पर पुलिस ने मृतका व उसकी बेटी के मोबाइल कब्जे में लेकर सर्विलांस की मदद से कॉल डिटेल निकाली।
इसमें बेटी द्वारा पड़ोस में रहने वाले सलमान से बातचीत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
इसमें बेटी द्वारा पड़ोस में रहने वाले सलमान से बातचीत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी बोला, मरवाने की धमकी दी थी
पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान ने पुलिस को बताया कि चार साल से उसका मृतका की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 10 दिन पहले पप्पी ने उसकी प्रेमिका को धमकी दी थी कि वह सलमान से मिलना छोड़ दे नहीं तो सलमान की हत्या करवा देगी। इसके बाद प्रेमिका ने मां की हत्या की योजना बनाई और बुधवार रात एक बजे उसे घर बुला लिया। आरोपी ने बताया कि उसने प्रेमिका की मदद से चारपाई पर सो रही पप्पी पर हमला किया। खुद को बचाने के लिए वह भिड़ी तो आंगन में घसीटकर उसके सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी।
एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस मृतका की बेटी को कोतवाली लाई और पूछताछ की। हत्या कराने का सच स्वीकार करने के बाद पुलिस उसे घटनास्थल पर ले गई। हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर वापस कोतवाली ले आई। इसके बाद एसपी आनंद कुलकर्णी ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

कॉल डिलीट करने पर हुआ शक
जांच के दौरान पुलिस ने मृतका की बेटी से उसके मोबाइल के संबंध में जानकारी ली तो उसने मोबाइल न होने की बात कही। छोटे भाई ने पुलिस को बहन के पास मोबाइल होने की जानकारी दी। घर में तलाश कराई गई तो बोरी के पीछे मृतका व उसकी बेटी का मोबाइल और पर्स मिला। मृतका की पर्स में दो हजार रुपये भी मिले। पुलिस के अनुसार मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल चेक की तो पता चला कि बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह 4 बजे तक की काल डिलीट हैं। यहीं से पुलिस को बेटी पर शक हो गया।

प्रेमी को घर बुलाकर कराई मां की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर जाकर लौटा खोजी कुत्ता
सुराग तलाशने के लिए फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता घर के बाहर पड़ोसी सलमान के दरवाजे तक जाकर लौट आया। इस क्लू व मृतका की बेटी के मोबाइल में सलमान से बातचीत के प्रमाण मिलने पर पुलिस ने सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर सलमान ने सच उगल दिया।