Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Following an investigation, an FIR has been registered against 12 people.

डस्टबिन घोटाला : ईओडब्लू ने वाराणसी में दर्ज कराई प्राथमिकी

Mon, 16 Nov 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Following an investigation, an FIR has been registered against 12 people.
महराजगंज। नगर पंचायत घुघली में 200 डस्टबिन की खरीद में 27 लाख 36 हजार रुपये के कथित घोटाले के मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्लू) लखनऊ की जांच के बाद 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मामले में तत्कालीन अपर जिलाधिकारी इंद्र भूषण वर्मा, तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी, वर्तमान अध्यक्ष संतोष जायसवाल और तत्कालीन अधिशासी अधिकारी लव कुमार मिश्रा समेत कई अधिकारी, कर्मचारी और आपूर्तिकर्ता फर्मों के संचालक नामजद हैं। बताया जा रहा है कि वाराणसी में 29 अक्तूबर को यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले को लेकर अब चर्चाएं शुरू हुई हैं।
विज्ञापन

शिकायत पर शासन ने सौंपी थी ईओडब्लू को जांच
मामले की शुरुआत घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम मेदनीपुर नारायणपुर टोला निवासी अजीत सिंह की शिकायत से हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2018 में नगर पंचायत घुघली में 200 कूड़ादान की खरीद बाजार दर से कई गुना अधिक कीमत पर की गई और सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन के गृह (गोपन) अनुभाग-8 ने 24 अप्रैल 2024 को मामले की जांच ईओडब्लू लखनऊ को सौंप दी। ईओडब्लू के उप निरीक्षक ने अभिलेखीय और मौखिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की तो खरीद से लेकर भुगतान तक कई स्तरों पर अनियमितता मिली।

चार दिन में खोल दी गई निविदा
ईओडब्लू की जांच में सामने आया कि नगर पंचायत कार्यालय की ओर से 24 अगस्त 2018 को 200 डस्टबिन की आपूर्ति के लिए अल्पकालीन निविदा सूचना जारी की गई। इसका प्रकाशन 26 अगस्त को अखबार में कराया गया और महज चार दिन बाद एक सितंबर 2018 को निविदा खोल दी गई। निविदा में तीन फर्मों ने हिस्सा लिया था। मेसर्स सौरभ एग्रो केमिकल्स, शिवपुरी कूड़ाघाट गोरखपुर, मेसर्स नारायण एग्रो केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स, मोहद्दीपुर गोरखपुर और मेसर्स सिंह एग्रो केमिकल्स, देवरिया। जांच में पाया गया कि तीनों फर्मों के कोटेशन में सांठगांठ थी और बाजार दर से अधिक दर पर भुगतान किया गया।

बोले अधिकारी
शासन के निर्देश पर ईओडब्लू ने वाराणसी में 29 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि, अभी वहां से कोई प्रपत्र महराजगंज पुलिस को नहीं प्राप्त हुई है।
- शक्ति मोहन अवस्थी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed