{"_id":"60d997538ebc3ec2012027ff","slug":"up-crime-news-a-old-man-have-murdered-by-many-people-in-baraut-of-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात: बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, दो युवक घायल, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वारदात: बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, दो युवक घायल, जानें क्या है पूरा मामला
Mon, 28 Jun 2021 03:03 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 28 Jun 2021 03:03 PM IST
सार
यहां एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा दो युवक घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बागपत में आपस में लड़ते दो पक्ष।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ओसिक्का गांव में आधा दर्जन लोगों ने एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हमले में दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। पुलिस ने तीन हमलावरों को भी हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक जाजू पुत्र शेरदीन (67 वर्ष) ओसिक्का गांव का रहने वाला था। सोमवार को गांव में यूसुफ पक्ष के लोगों ने खेलने को लेकर उसके भतीजे सालिम व तनसीर के साथ मारपीट कर दी। झगड़ा अधिक बढ़ता देख जाजू ने बीच बचाव की कोशिश की। लेकिन हमलावरों ने जाजू को भी नहीं बख्शा। उन्होंने नाले की खोदी जा रही नींव में डालकर जाजू की जमकर पिटाई की। इस पिटाई से जाजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, सूचना पर बड़ौत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके अलावा घायल सालिम व तनसीर को सीएचसी पर भर्ती कराया। जाजू की मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने तीन लोगों को मौके से हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन