फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tortured woman on not having relations with brothers

महिला को भाइयों से संबंध नहीं बनाने पर यातनाएं दी

Thu, 09 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 09 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tortured woman on not having relations with brothers
beaten
बागपत के बड़ौत में एक महिला को पति समेत उनके दो भाइयों से संबंध नहीं बनाने पर उसे घर में बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी गई। उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। वह किसी तरह वहां से भाग निकली और अपने मायके पहुंचकर घटना के संबंध में सूचना दी। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ले की युवती की शादी चार साल पूर्व नगर के ही दूसरे मोहल्ले में युवक के साथ हुई थी। छह माह पूर्व 50 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद से ही वह अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि तीन मार्च को उसके ससुराल वाले उनके पास आए और कहने लगे कि अब हम इसे कुछ नहीं कहेंगे, भेज दो। इस पर वह अपने पति के साथ ससुराल चली गई। ससुराल जाने के बाद कुछ दिन तो मामला शांत रहा। हालांकि मार्च को ससुराल वालों ने कहा कि तुम अपने पति समेत उसके दो ओर भाइयों से संबंध बनाने पर युवती ने मना कर दिया। इस पर पूरी रात बंधक बनाकर उसे घोर यातनाएं दीं गईं और फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह वहां से बच भागी और अपने मायके जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर उसने अपने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 

आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेगी पुलिस 
बड़ौत। बिनौली रोड पर ई-रिक्शा में सवार महिला अधिवक्ता से बदमाश पर्स छीनकर भाग गए थे, जिनमें से एक को पकड़ लिया गया था और एक फरार चल रहा था। फरार आरोपी न्यायालय में पेश होकर जेल चला गया है। अब पुलिस उसका कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ करेगी। 23 फरवरी को अधिवक्ता सरिता पंवार शादी में जाने के लिए बड़ौत आई थीं। ई-रिक्शा से बिनौली रोड से जा रही थी। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश उसका पर्स छीनकर भाग निकले। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया था। एक को बिजरौल और लौहड्डा गांव के बीच पुलिस व लोगों ने पकड़ लिया था, जो शिवांग बिजरौल गांव का रहने वाला था। एक आरोपी भाग निकला था। महिला अधिवक्ता ने दो को नामजद कराते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को फरार आरोपी अतल उर्फ मोनू निवासी बिजरौल बागपत न्यायालय मेें पेश होकर जेल चला गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब उसका कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
बच्ची से दुष्कर्म मामले में केस दर्ज, जांच शुरू
बड़ौत। क्षेत्र के कोताना रोड पर एक छह वर्षीय की बच्ची को दुष्कर्म का प्रयास करने वाले किशोर को पुलिस ने हिरासत मेें लेकर थाने से छोड़ दिया था। एसपी से शिकायत करने के बाद पुलिस ने इस मामले मेें रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया है और पूछताछ की। पांच मार्च को कोताना रोड पर घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय बच्ची को दबोचा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। पत्नी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला था। बाद मेें पुलिस ने उसे हिरासत मेें ले लिया था, लेकिन देर रात उसे छोड़ दिया था। बच्ची के परिजनों ने एसपी को शिकायत की। इसके बाद  बुधवार को पुलिस ने दुष्कर्म का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को कोतवाली बुलाया। इस संबंध में एसएसआई फिरोज अख्तर ने बताया मामला संदिग्ध है, पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed