{"_id":"b48e735d7b6e231a1fe4cdbba2c3a248","slug":"the-two-sides-weapon-stems-in-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में दो पक्षों में हथियार तने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में दो पक्षों में हथियार तने
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख के चुनाव में बीडीसी सदस्यों की वोट के लिए घमासान मचा हुआ है। पिलाना के बीडीसी सदस्य रिंकू के अपहरण का आरोप अनीश यादव पर आरोप लगाते हुए सपा नेता अभयवीर यादव, अपहर्ता के परिजनों के साथ सिंघावली अहीर थाना पहुंचे। रिंकू के भाइयों ने पुलिस से शिकायत की।
इसी दौरान रिंकू, अनीश यादव के साथ वहां पर पहुंच गया। इस पर अभयवीर यादव और अनीश यादव आपस में उलझ गए। यही नहीं थाने में ही दोनों पक्षों की ओर से हथियार निकल आए और एक दूसरे की ओर उठ गए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
पिलाना निवासी सुरेश का कहना है कि परिवार के सभी लोग शनिवार रात मकान में सोए हुए थे। देर रात ब्लाक प्रमुख अनीश यादव, अपने साथियों के साथ वहां पर पहुंचा। आरोपी उनके भाई बीडीसी सदस्य रिंकू को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गए। आरोपियों ने बंदूक सटाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
रविवार दोपहर उन्होंने सपा नेता अभयवीर यादव के साथ सिंघावली अहीर थाना पर पहुंचकर रिंकू की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान वहां पर रिंकू, अनीश यादव के साथ पहुंच गया। रिंकू ने कह दिया कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया।
इस पर अनीश और अभयवीर की आपस में कहासुनी हो गई। उनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने पुलिस के सामने अपने-अपने हथियार निकाल लिए। इससे वहां पर हंगामा हो गया। पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कराया।
सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि बीडीसी सदस्य को लेकर ब्लाक प्रमुख अनीश और अभयवीर यादव के बीच कहासुनी हो गई थी। थाना परिसर में हथियार लहराने का आरोप गलत है।