फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Murder case solved in Pratapgarh: Businessman killed at the behest of his wife; his head was crushed with

प्रतापगढ़ में हत्या का खुलासा : पत्नी के इशारे पर व्यापारी की हत्या, ईंट-पत्थर से कूंचा गया था सिर

Fri, 16 Oct 2026 07:39 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Oct 2026 07:39 PM IST
सार

लालगंज क्षेत्र के शीतलमऊ नहर के पास बृहस्पतिवार की सुबह मिले व्यापारी के शव मामले में पुलिस ने पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। व्यापारी की हत्या पत्नी के इशारे पर उसके साथियों ने की थी।

विज्ञापन
Murder case solved in Pratapgarh: Businessman killed at the behest of his wife; his head was crushed with
हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद।

विस्तार

लालगंज क्षेत्र के शीतलमऊ नहर के पास बृहस्पतिवार की सुबह मिले व्यापारी के शव मामले में पुलिस ने पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। व्यापारी की हत्या पत्नी के इशारे पर उसके साथियों ने की थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ईंट-पत्थर से सिर कुचलकर व्यापारी की हत्या की गई थी। इसके बाद शव को फेंक दिया गया था।

विज्ञापन

 

लालगंज बाजार निवासी उमाशंकर कौशल उर्फ गुड्डू (34) का शव नहर के पास काली माता मंदिर के पास से मिला था। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उमाशंकर की पत्नी सुमन देवी के कहने पर हत्या की गई थी।

विज्ञापन

हत्या की योजना सुमन ने ही बनाई थी। आरोपी शहंशाह, बिट्टू और अविनाश तिवारी उर्फ रजत ने बताया कि बुधवार की शाम नहर के पास बर्तन की फेरी करने वाले उमाशंकर को शराब पिलाई गई। नशा चढ़ने पर उसके सिर पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया। सिर कूंचकर उसकी हत्या की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शव को घसीटकर कीचड़ में फेंक दिया गया। शव को घसीटते समय मृतक का मोबाइल फोन और आधार कार्ड घटनास्थल पर गिर गया। आरोपियों ने आधार कार्ड और मोबाइल फोन को अपने पास रख लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अविनाश तिवारी की बाइक बरामद की है। मृतक का फोन आरोपी बिट्टू व आधार कार्ड अविनाश के पास मिला।

Trending Videos

जगन्नाथपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा

लालगंज पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धारूपुर निवासी शहंशाह, विशाल शुक्ला उर्फ बिट्टू, अविनाश तिवारी उर्फ रजत को जगन्नाथपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर पकड़ा।

लालगंज प्रभारी निरीक्षक ने हमराहियों के साथ मृतक की पत्नी सुमन को कालाकांकर मार्ग के आगे वन विभाग के जंगल के पास नहर पटरी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार मृतक की पत्नी ने पति की हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। तलाशी के दौरान सुमन के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन व 100 रुपये नकदी बरामद की है।

खून के छींटों से सने थे आरोपियों के कपड़े

हत्या के दौरान आरोपियों के कपड़े खून के छींटों से सने थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने कपड़ा छिपाकर घर में रख दिया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कपड़ों को उनके घर से बरामद किया है।

पत्नी बोली- नजदीकी दोस्त से करवाई हत्या

व्यापारी की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने अपने नजदीकी दोस्त शहंशाह और उसके साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। उसने अपना जुर्म कुबूल किया है। मृतक के भाई दीपक कौशल का आरोप है कि भाभी सुमन की शहंशाह से दोस्ती थी। जो भाई उमाशंकर को पसंद नहीं थी।

विरोध के बावजूद कई बार शहंशाह घर भी आ चुका था। मारपीट तक हो चुकी थी। उसके बाद भी भाभी भाई की बात नहीं सुनती थी। बड़े भाई के लगातार विरोध के कारण भाभी ने उसकी हत्या करवा दी।

बेटियों को ताने हजार...दुख में छोड़ा अपनों ने साथ

पिता की मौत और मां के जेल जाने पर तीन बेटियां उनको याद कर सिसक रही हैं। परिवार वालों ने भी साथ छोड़ दिया। दुख में उनके साथ खड़ा होने वाला कोई नहीं है। लालगंज बाजार निवासी व्यापारी उमाशंकर कौशल की हत्या के बाद मृतक के भाई दीपक कौशल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है। मृतक की बड़ी बेटी रिया (12) ने बताया कि पिता की मौत का इन्साफ दिलाने वाले चाचा ने साथ छोड़ दिया है।

रिया ने कहा कि परिवार का ताना सुन-सुनकर पीड़ा सहन नहीं हो रही है। गरीबी के बावजूद पिता हम तीनों बहनों की हर जरूरत को पूरा करते थे। काम से लौटने के बाद पिता मुस्कुराते हुए छोटी बहन पीहू को गोद में लेकर मुझे और आयुषी को गले लगा लेते हैं। उनके जाने के बाद कमी का एहसास अब हो रहा है। मां ने भी हम तीनों का साथ छोड़ दिया।

परिजन की तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार देररात आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। सभी से पूछताछ की जा रही है। - दीपक भूकर, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed