फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Body of tourist from Maharashtra, missing for four days, recovered

Rishikesh News: चार दिन से लापता महाराष्ट्र के पर्यटक का शव बरामद

Fri, 16 Oct 2026 08:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 16 Oct 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Body of tourist from Maharashtra, missing for four days, recovered
ढालवाला। चार दिनों से लापता महाराष्ट्र के पर्यटक का शव शुक्रवार को तपोवन क्षेत्र में नीरगड्डू बैंड के पास गहरी खाई में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ढलान पर रेस्क्यू अभियान चलाया शव को सड़क तक पहुंचा। उसके बाद शव को मुनिकीरेती पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों मृतक की पहचान दत्ता राव (65) पुत्र विट्ठल जगदादे निवासी अनंतवाड़ी तालुकामां पोस्ट ऑफिस छिबरा महागांव, महाराष्ट्र के रूप में की है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से नौ सदस्यों का एक समूह परिवार और दोस्तों के साथ ऋषिकेश भ्रमण पर आया था। भ्रमण के दौरान समूह का एक सदस्य अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने गत 12 अक्तूबर को थाना लक्ष्मणझूला में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन लगातार तलाश में जुटे हुए थे। शुक्रवार को तपोवन चौकी से करीब 500 मीटर आगे नीरगड्डू बैंड के समीप स्थानीय लोगों को सड़क से लगभग 40 मीटर नीचे झाड़ियों के बीच एक शव दिखाई दिया। इसकी जानकारी मुनिकीरेती पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। शव को खाई से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, उन्होंने शव की शिनाख्त की। एसडीआरएफ की टीम ने शव के पंचनामा की कार्रवाई के लिए तपोवन चौकी पुलिस के सौंप दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed