फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rs 2.39 lakh siphoned off from the accounts of two individuals in Vasant Vihar

Dehradun News: बसंत विहार में दो लोगों के खाते से 2.39 लाख रुपये उड़ाए

Fri, 16 Oct 2026 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Rs 2.39 lakh siphoned off from the accounts of two individuals in Vasant Vihar
देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के दो मामलों में जालसाजों ने दो लोगों के बैंक खातों से कुल 2.39 लाख रुपये निकाल लिए। एक महिला को कूरियर कंपनी का कस्टमर केयर नंबर तलाशना भारी पड़ गया, जबकि दूसरे व्यक्ति ने फोन हैक कर यूपीआई के जरिये रकम निकाले जाने की शिकायत की है। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में सरिता गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 12 अक्तूबर को वह अपने ऑर्डर की जानकारी लेने के लिए गूगल पर ब्लू डार्ट कंपनी का ग्राहक सेवा नंबर तलाश रही थीं। इस दौरान उन्हें एक नंबर मिला, जिस पर संपर्क करने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने पता सत्यापन के नाम पर गूगल पे से पांच रुपये भेजने को कहा। उन्होंने बताए गए नंबर पर पांच रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद उनके एसबीआई खाते से 63 हजार और केनरा बैंक खाते से 78 हजार रुपये निकल गए। इस तरह उनके खाते से कुल 1.41 लाख रुपये की ठगी हुई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में गोविंदगढ़ की राजीव कॉलोनी निवासी अमित कश्यप ने बताया कि 10 अक्तूबर की शाम उनका फोन हैक कर लिया गया। इसके बाद उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। अगले दिन जानकारी मिलने पर उन्होंने साइबर सेल और सीएम पोर्टल पर शिकायत की। थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed