फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsgdfg

Noida News: ओटीपी के बहाने कूरियर कर्मी को उलझाया, 1.71 लाख का सामान लेकर फरार

Fri, 16 Oct 2026 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
dsgdfg
- हाई-वैल्यू शिपमेंट की अदला-बदली कर की ठगी, फर्जी निकला पता और मोबाइल नंबर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के जेपी विशटाउन में हाई-वैल्यू प्रीपेड शिपमेंट की डिलीवरी के दौरान धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने कूरियर कर्मी को ओटीपी के बहाने उलझाकर पार्सल बदल दिया और 1.71 लाख रुपये से अधिक कीमत का सामान लेकर फरार हो गया। ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंपनी के सेक्टर-81 स्थित कार्यालय के प्रतिनिधि हरेंद्र राघव ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर 2026 को कंपनी का डिलीवरी एसोसिएट जय करण प्रीपेड शिपमेंट पहुंचाने जेपी विशटाउन में गया था। ग्राहक ने अपना नाम अरुण बताया था। संपर्क करने पर उसने डिलीवरी कर्मी को सोसाइटी के बाहर इंतजार करने के लिए कहा और खुद वहां आकर पार्सल लेने की बात कही। शिकायत के मुताबिक, कुछ देर बाद आरोपी तीन कंपार्टमेंट वाला लैपटॉप बैग लेकर पहुंचा और शिपमेंट अपने कब्जे में ले लिया। हाई-वैल्यू शिपमेंट होने के कारण डिलीवरी पूरी करने के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) जरूरी था। आरोप है कि आरोपी बार-बार गलत ओटीपी बताकर डिलीवरी प्रक्रिया को अधूरा रखता रहा। इसी दौरान उसने अपने बैग के दूसरे कंपार्टमेंट में रखे मिंत्रा के पैकेट से मूल शिपमेंट की अदला-बदली कर ली और सामान लेकर चला गया।
विज्ञापन


ग्राहक के खाते में वापस हो गए 1.71 लाख रुपये : कंपनी प्रतिनिधि के अनुसार, डिलीवरी एसोसिएट कार्यालय पहुंचा तो पार्सल को रिटर्न टू ओरिजिन (आरटीओ) के रूप में दर्ज किया गया। प्रक्रिया के तहत 1,71,127 रुपये की राशि ग्राहक के खाते में वापस क्रेडिट हो गई। बाद में कंपनी ने दस्तावेजों और पते की जांच की तो आरोपी की ओर से दिया गया मोबाइल नंबर और पता कथित तौर पर फर्जी मिला। इसके बाद कंपनी प्रतिनिधि ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article