फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The two sides clash in Kirtl

किरठल में दो पक्षों में मारपीट 

Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
The two sides clash in Kirtl
fight
बागपत। किरठल गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इससे वहां पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा शांत कराया। 
विज्ञापन

 

किरठल गांव में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद में उनके बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। उन्होंने विवाद शांत कराने का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। यूपी-100 की गाड़ी वहां पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने झगड़ा शांत कराया। इसके अलावा फजलपुर और नूरपुर में झगड़ा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। 

विज्ञापन

 

सरफाबाद में अवैध खनन की सूचना पर दौड़ी पुलिस 
बागपत। चांदीनगर क्षेत्र के सरफाबाद गांव में अवैध खनन होने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि वहां पर पुलिस को खनन होता नहीं मिला। बाद में पुलिस की टीम वहां से लौट आई। इसके अलावा सिंघावली अहीर गांव में पेड़ कटान और शेखपुरा में जुआं चलने की सूचना पर पुलिस वहां पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती 
बागपत। सिसाना गांव में सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा पुरा गांव में सड़क हादसा होने पर विवाद हुआ। पुलिस ने वहां पर पहुंचकर सुलह-समझौता कराया। 

 

छह आरोपियों पर लगा गैंगस्टर 
बागपत। सिंघावली अहीर पुलिस ने छह आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनमें मंगल पुत्र रिछपाल व अनुज पुत्र ओमदास निवासीगण चिरचिटा, नीरज पुत्र आजाद निवासी कमाला, सोहनवीर पुत्र इलमचंद निवासी हजूराबाद गढ़ी, सलीम पुत्र कोचन व जहीर पुत्र वहीद निवासीगण डौला शामिल है। 
 

वाहनों के चालान कर  शमन शुल्क वसूला 
बागपत। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। विभिन्न थाना पुलिस ने वाहनों के चालान कर 68100 रुपये शमन शुल्क वसूला। इसके अलावा एनबीडब्लू के तीन आरोपी पकड़े गए। इनमें मोमीन पुत्र मुस्ताक निवासी बली, बल्लू निवासी रटौल और सोनू निवासी सिनौली शामिल है। 
 

नौ पेटी शराब के साथ युवक गिरफ्तार 
बागपत। खेकड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब ले जाते हुए एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी फखरपुर निवासी राजपाल है। उसके पास से नौ पेटी शराब बरामद हुई है। 


 

कटीले तार में फंसे दो बच्चे  
पिलाना। सिंघावली अहीर निवासी रविंद्र अपने बच्चों के साथ देवता पर पूजा अर्चना करने के लिए खेतों में परिवार के साथ गए थे। वहां पर उसके दो बच्चे खेलते हुए कटीले तार में फंस गए। परिजनों ने किसी तरह बच्चों को निकाला। 
 

11 फरवरी को होगी लोक अदालत 
बागपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 11 फरवरी को द्विमासिक लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें आपराधिक शमनीय वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद, राजस्व विवादों के अलावा सिविल वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। 

शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बागपत। शहीद दिवस पर एसपी दफ्तर में पुलिस वालों ने शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed