फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The elderly tried to rape with the student

वृद्ध ने छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की

Mon, 24 Jul 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिलाना
ब्यूरो/अमर उजाला, पिलाना Updated Mon, 24 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बालैनी क्षेत्र के एक गांव की सातवीं की छात्रा के साथ बुजुर्ग ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी को आसपास के लोगों ने पकड़ कर धुना। 
विज्ञापन


गांव के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। पंचायत ने कहा आरोपी को गांव में रहने का हक नहीं है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित कक्षा सात की छात्रा  है। वह रविवार को सुबह करीब आठ बजे कूड़ा डालने के लिए खेत में गई थी।
विज्ञापन


वहां गांव के ही 68 वर्षीय वृद्ध छात्रा को ईख के खेत में ले गया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़ा और धुनाई करते हुए गांव में लेकर आए। इसको लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत में भी आरोपी की धुनाई की गई। कुछ लोगों ने कहा आरोपी वृद्ध पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है। उसे गांव में रहने का हक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर पंचायत में विचार ही चल रहा था। कुछ लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित पक्ष ने नाराजगी जाहिर की। इस दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।  सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी वृद्ध को हिरासत में ले लिया।


बालैनी थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा आरोपी वृद्ध के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। गांव में पंचायत की केवल अफवाह है। उधर, ग्राम प्रधान ने कहा बच्ची से दुराचार की कोशिश करने के आरोपी की धुनाई की है। इस मामले को लेकर कुछ लोग एकत्र भी हुए थे। वे उस समय गांव से बाहर गए हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed