{"_id":"57d30f944f1c1b3d3b31b385","slug":"the-10-day-woman-gang-rape-made-porn-videos","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन तक युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 दिन तक युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 10 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक युवती का 21 अगस्त को मेरठ बस स्टैंड के पास से कार से अपहरण कर दस दिन तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है युवकों ने अश्लील विडियो बनाई, रंगदारी मांगने के मैसेज भेजे और फोन पर धमकी भी दी। आरोपी दो चचेरे भाई हैं। कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
युवती ने बताया वह 21 अगस्त को मेरठ से अपने मायके में बागपत आ रही थी। मेरठ में उसके पति बागपत की बस में उसे बैठाकर चले गए थे। बागपत स्टैंड पर बस के पहुंचने के बाद वह बस से उतरकर पैदल चल दी थी। इसी दौरान उसके पास सफेद कार आई।
कार में सवार दो युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया आैर अज्ञात स्थान पर ले जाकर दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उससे 3200 रुपये नगद, सोने की चैन और अंगूठी भी लूट ली। आरोपियों ने उसकी अश्लील विडियो बनाई।
विज्ञापन
एक सितंबर को उसे बागपत स्टैंड पर छोड़कर चले गए। धमकी दी यदि रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। आरोपी उसके पिता और पति को हत्या और रंगदारी मांगने संबंधी मैसेज भेज रहे हैं। कोतवाली प्रभारी ने कहा मामले जांच चल रही है।