फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sending letters from prison history-sheeter

जेल से खत भेज रहा हिस्ट्रीशीटर

Mon, 02 May 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 02 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Sending letters from prison history-sheeter
अमरपाल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
छपरौली/बागपत। शेरपुर लुहारा गांव के दो सगे भाई विकास और पप्पू की हत्या के मामले में मेरठ जेल में बंद मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू  पीड़ित परिवार पर केस में समझौते का दबाव बनाने के लिए  जेल से खत भेज रहा है। जिन लोगों को खत मिला है, उन्होंने पीड़ित परिवार तक इसे पहुंचा दिया है। समझौते के लिए कई खतों में पीड़ित परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी तो कई पत्र में अपनी गलती स्वीकार कर रहा है। 
विज्ञापन


विकास और पप्पू के भाई तरस पाल सिंह के अनुसार मेरठ जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अमरपाल ने उन पर कई बार केस में समझौता करने का दबाव बनाया। कई बार धमकी दिलवाई कि जहां पर विकास और पप्पू गए हैं, वहां पर ही उन्हें भी पहुंचा दिया जाएगा, लेकिन वह समझौते को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


उनका कहना है कि पिछले करीब डेढ़ माह से अमरपाल जेल से ही गांव के लोगों के पास खत भेज रहा है। कभी जेल में मुलाकात करने वालों के माध्यम से खत आ रहे है तो कभी कोर्ट में पेशी के दौरान लोगों को खत दे रहा है। इस तरह से करीब 50 पत्र आ चुके हैं। तरस पाल का तो यहां तक कहना है कि अमरपाल जेल से ही कई लोगों के पास इस संबंध में फोन कर चुका है। गांव के लोग अमरपाल का हर संदेश उनके पास पहुंचा रहे है। यहां तक की कई लोगों ने तो उसे खत भी दिखाएं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


q कभी धमकी तो कभी गलती मानकर बना रहा दबाव 

तरस पाल के अनुसार कई खतों में तो हिस्ट्रीशीटर अमरपाल ने लिखा केस में समझौता नहीं किया तो जिस तरह से विकास और पप्पू को मारा गया है उसी तरह से पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। जबकि कई खतों में लिखकर भेजा है कि उससे गलती हो गई है। जीवन में कभी ऐसी गलती नहीं करूंगा। 

q विधायक ने भी जताया तरस पाल की जान का खतरा

 तरसपाल ने कई बार पुलिस अफसरों से अपनी जान का खतरा बताकर सुरक्षा की मांग की थी। हेड मास्टर सतपाल शर्मा की हत्या हो जाने के बाद बड़ौत के बसपा विधायक लोकेश दीक्षित ने एसपी से तरस पाल की सुरक्षा की मांग की थी। पुलिस अफसरों ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैय्या करा दी है। 

 यह था मामला 

बागपत। छपरौली क्षेत्र के गांव शेरपुर लुहारा के दो सगे भाई विकास और पप्पू 15 जुलाई 2015 को रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। 17 जुलाई को बदरखा गांव के यमुना खादर में उनकी गर्दन कटे शव मिले थे। मृतक के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले अमरपाल उर्फ कालू, वीर सैन, सुरेश, नरेश, धर्मदत्त और अरविंद पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  पुलिस ने 21 जुलाई को आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमरपाल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया था। आरोपी कालू ने स्वीकारा था रंजिश के चलते उसने विकास और पप्पू की गर्दन काटकर यमुना में बहा दी थी। 

 सुपारी लेकर जेल से अमरपाल करा चुका हत्या 

हिस्ट्रीशीटर अमरपाल अपने साथी अनिल सूप के साथ मिल कर साढ़े छह लाख रुपये की सुपारी लेकर अपनी पत्नी बाबू उर्फ किरण के सहयोग से हेड मास्टर सतपाल शर्मा की हत्या करा चुका है। एसपी रवि शंकर छवि ने बताया तरस पाल ने मेरठ जेल में बंद अपराधी अमरपाल उर्फ कालू से जान का खतरा जताया था। इसलिए उसे पुलिस सुरक्षा दे दी गई है। तरस पाल को हत्यारोपी जेल से खत भेज रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। शिकायत आई तो कार्रवाई होगी। 

बबली, कौशल्या की गिरफ्तारी के लिए दबिश 

बागपत। सिंघावली अहीर गांव के हेडमास्टर सतपाल शर्मा की 23 अप्रैल को खिंदौड़ा गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में गोली मारकर हत्या हुई थी। इस दौरान लोगों ने भागते हुए शूटर सोनू उर्फ शिशुपाल उर्फ अमरीकन को पीट-पीटकर मार डाला दिया था। जबकि दूसरे शूटर गौरव के अलावा सुपारी लेने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू की पत्नी बाबू उर्फ किरण को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।


आरोपी शूटर रोहित शेरपुर लुहारा, मेरठ जेल में बंद आनंद शर्मा की पत्नी बबली और भाभी कौशल्या देवी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी है। पुलिस सूत्रों की माने तो इस मामले में पुलिस दो-तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। एसपी रवि शंकर छवि ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नोएडा और गाजियाबाद में संभावित स्थानों पर दबिश दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed