फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Satish was killed in an extramarital affair,

अवैध संबंधों में गई सतीश की जान

Sat, 10 Sep 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 10 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Satish was killed in an extramarital affair,
सतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ललियाना गांव के युवक सतीश उर्फ नागर की हत्या के केस का पुलिस ने गांव के ही युवक राजा उर्फ विवेक को गिरफ्तार कर खुलासा किया। पुलिस के अनुसार सतीश के राजा की मां से अवैध संबंध थे।    राजा ने उन दोनों को आपत्तिजनक स्थित में देख लिया था। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


 खेकड़ा सीओ श्वेतांभ पांडेय ने कहा राजा ने पुलिस को बताया सतीश का उसकी मां से लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। उसने सतीश को अपने घर पर आने-जाने से मना कर दिया था, लेकिन सतीश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उसने सतीश को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसको लेकर उनका आपस में विवाद हो गया था। सतीश ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। तभी से वह अधिकांश गांव से बाहर रहने लगा था। उसे डर था सतीश उसकी हत्या कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सोमवार की रात में सतीश उसे गांव के रास्ते में मिला। वह उसे गांव के मंदिर के पास ले गया। वहां दोनों ने शराब पी। उनका विवाद हो गया। सतीश पहले से ही तमंचा लिए हुए था। उसने उस पर तमंचा तान दिया। हाथापाई में तमंचा जमीन पर गिर गया। उसने तमंचा उठाकर सतीश को गोली मार दी थी। घायल अवस्था में सतीश गांव की ओर भागा। रास्ते में उसे दम तोड़ दिया। वारदात से कुछ देर पहले आए फोन का वारदात से कोई लेना देना नहीं है। 

खून से हाथ पोंछकर फेंकी थी टी-शर्ट 
बागपत। पुलिस को मंदिर के पास से खून से सनी टी-शर्ट पड़ी मिली। राजा ने पुलिस को बताया सतीश को गोली मारते समय उसके हाथ खून में हो गए थे। उसने हाथ पोंछकर टी-शर्ट फेंक दी थी।


पुलिस की कहानी को झुठलाया
बागपत। मृतक सतीश के पिता श्याम सिंह का कहना है कि पुलिस ने केस के संबंध में जो कहानी तैयार की है।  वह पूरी तरह से गलत है। उनके बेटा का किसी भी महिला से प्रेम प्रसंग नहीं था। जिस महिला की पुलिस बात कर रही है उसकी उम्र तो काफी अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed