फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   robbery in Pandav Nagar

पांडव नगर में दिन दहाडे़ डकैती

Mon, 31 Jul 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 31 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
रविवार को दिन दहाडे़ नकाबपोश महिला और पुरुष बदमाश पांडव नगर में घर मेें घुसे और वहां मौजूद मां और बेटी को पीटा। बदमाश मकान से 50 हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत दो लाख रुपये का सामान लूटकर ले गए। घायल बेटी के शोर मचाने पर बदमाश बाइकों पर सवार होकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पांडव नगर में कृष्णपाल पुत्र दिलावर का मकान है। इसमेें ब्रजपाल पुत्र धर्मवीर निवासी सरूरपुर कला का परिवार रहता है। ब्रजपाल मकान मालिक का भांजा है। रविवार को दिन दहाड़े ब्रजपाल किसी काम से बाजार में गया हुआ था, घर में उसकी पत्नी रेखा और उसकी बेटी मौजूद थी। तभी छह बाइकों पर करीबन एक दर्जन नकाबपोश महिला और पुरुष बदमाश मकान में घुसे।
विज्ञापन


इन बदमाशों में से महिला बदमाशों ने मां और बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। अन्य बदमाशों ने घर की अलमारी में रखी 50 हजार रुपये की नगदी, करीब डेढ़ लाख के सोने-चांदी के जेवरात समेत कीमती सामान लूट लिया। तभी लड़की ने शोर मचाया तो लोग मकान की तरफ दौडे़। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को मकान की तरफ आता देखकर बदमाश बाइकों पर सवार होकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके  पर पहुंची और नाकाबंदी कर डकैती डालने वाले बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक  सफल नहीं हुई।  शहर में दिन दहाड़े डकैती की वारदात होने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed