फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rebars attack on youth, serious

युवक पर सरिया से हमला, गंभीर, परिजनों की कोतवाली में शिकायत

Sat, 08 Oct 2016 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 08 Oct 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ले में दलित युवक रोबिन पर सात-आठ लड़कों ने सरिया व अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजनों ने कोतवाली पर शिकायत की है।  
विज्ञापन


 बागपत के देशराज मोहल्ला निवासी रोबिन और नवीन, टंकी फिटिंग के मिस्त्री है। वे दोनो शुक्रवार को शहर के गायत्रीपुरा मोहल्ले के एक मकान में कार्य कर रहे थे। रोबिन के मुताबिक शाम करीब तीन बजे शहर और पुराना कस्बे के सात-आठ लड़कों ने गाली-गलोज करते हुए उस पर सरिया और अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


वह लहूलुहान हो गया। शोर शराबा सुनकर नवीन और अन्य लोग वहां पर पहुंचे। उन्होंने  उसकी जान बचाई। उसके बाद आरोपी धमकी देते हुए चले गए। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि गणेश महोत्सव के दौरान आरोपियों ने उसके चचेरे भाई कुनाल के मुंह में रेत डाल दिया था। इसका उसने विरोध किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 तभी से ही आरोपी उससे रंजिश रखते है। तीन-चार दिन पहले भी आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलोज कर मारपीट की थी। कोतवाली पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed