फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   police ne manchalo ko banaya murga

पुलिस ने मनचलों को बनवाया मुर्गा

Thu, 03 Sep 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 03 Sep 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
शहर के स्कूल और कॉलेज के आसपास छात्राओं से हो रही छेड़छाड़ पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने मनचलों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर 20 मनचले पकड़े। इस दौरान पुलिस वालों ने कई मनचलों को मुर्गा भी बनवाया।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले की छात्रा से कॉलेज लौटते समय पड़ोसी युवक ने चार दिन पूर्व छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद आरोपी ने भाई ने छात्रा से छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के पास लगातार मनचलों की शिकायत जा रही है। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान कालेज के पास बाइकों और पैदल घूमने वाले मनचलों को पुलिस ने पकड़ा। कई मनचलों की जमकर खबर ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कई मनचलों को मुर्गा भी बनवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान वहां पर अफरातफरी मच गई। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि कई मनचले पकड़े गए। माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया है। इस दौरान 15 बाइकों का चालान और सात बाइकों को सीज किया गया है। इन बाइकों पर तीन-तीन युवक बैठकर कॉलेज के पास घूम रहे थे। उनका कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


एएसपी ने खुद पकड़े मनचले
बागपत। एएसपी विद्या सागर  मिश्र ने खुद कई मनचलों को पकड़कर उनकी खबर ली। उनका कहना है कि छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed